फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Facilities will be provided based on achievements in sports

Karnal News: खेल में उपलब्धियों के आधार पर मिलेंगी सुविधाएं

Sat, 25 Jan 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Facilities will be provided based on achievements in sports
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेल विभाग की ओर से खेल में उपलब्धियों के आधार खिलाड़ियों को ग्रेडेशन और उसके बाद अन्य सुविधाएं दी जाएगी। इस कार्य के लिए जिला खेल कार्यालय करनाल द्वारा कमेटी बनाकर आवेदनों की जांच की जा चुकी है। इसमें विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं, ताइक्वांडो, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल व अन्य खेलों के खिलाड़ियों की उपब्धियों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार की गई है।
जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी खेल में उपलब्धियों के आधार पर ग्रेडेशन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना, उन्हें उचित संसाधन देना और खेल को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और संगठित बनाना है। इसमें खिलाड़ी का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन, राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में सफलता, खेल संघों की ओर से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन शामिल है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को उनको मिलने वाले पदक स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक के आधार पर भी प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा उनकी रैंकिंग, आयु वर्ग और अनुभव, जूनियर और सीनियर स्तर के खिलाडियों के अलग-अलग ग्रेडेशन मापदंड होते हैं। अनुभव और उनके योगदान को भी ध्यान में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च ग्रेड के खिलाड़ियों को सरकार या फेडरेशन से वित्तीय सहायता मिलती है। खिलाड़ी को छात्रवृत्ति, खेल उपकरण और प्रशिक्षण के लिए विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। खेल ग्रेडेशन सरकारी और निजी नौकरियों में प्राथमिकता प्रदान करती है। उच्च ग्रेड वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कैंप में भाग लेने का मौका मिलता है। खिलाड़ी को समाज और खेल संघ में पहचान और सम्मान मिलता है।


ऐसे करें आवेदन
खिलाड़ी ग्रेडेशन फार्म भरने के लिए संबंधित जिला खेल कार्यालय व खेल संघ से संपर्क कर सकता है। खेल विभाग की अधिकारिक वेबसाइट व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता व खेल का नाम भरें। अपनी उपलब्धियां और प्रतियोगिताओं का विवरण दर्ज करें। सभी दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें। खेल संघ या संबंधित जिला खेल कार्यालय में इसे जमा करवाएं। इसके लिए खिलाड़ी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, खेल प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र होने अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed