फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Even today there will be clouds, the temperature will drop at night

Karnal News: आज भी छाएंगे बादल, गिरेगा रात का पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Even today there will be clouds, the temperature will drop at night
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बुधवार को मौसम का मिजाज बदला और दिनभर बादल छाए रहे। ऐसा मौसम वीरवार दोपहर बाद तक रह सकता है। तापमान में मामूली गिरावट भी आई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 21 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। आगामी दो दिन में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
सुबह आसमान पर बादलों की आवाजाही ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दीं। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विशेषज्ञ के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार अरब सागर में बने एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से नमी वाली हवाओं के चलते बादलों की आवाजाही हुई है। ऐसा मौसम 17 अक्तूबर को दोपहर बाद तक हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में बने रहने की संभावना है, लेकिन मौसम 21 अक्तूबर तक शुष्क बना रह सकता है लेकिन राज्य में उत्तर पश्चिमी हवाएं चल सकती हैे, जिसके कारण अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी संभावित है। रात को तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed