{"_id":"69484a7c1dba8267810952d5","slug":"eno-or-fruit-salt-karnal-news-c-18-knl1018-806743-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ईनो या फ्रूट सॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ईनो या फ्रूट सॉल्ट
Mon, 22 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रवा ढोकला
रवा ढोकला
सामग्री:
सूजी (रवा) – 1 कप
दही – 1 कप
अदरक व हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
ईनो या फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार
-तड़के के लिए
तेल – 2 छोटे चम्मच
राई – 1 छोटा चम्मच
करी पत्ता – 8 से 10
हरी मिर्च – 1 से 2 (कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर – थोड़ा सा
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
विधि : एक बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा लेकिन चिकना घोल तैयार कर लें। इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और नमक मिलाकर ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी फूल जाए। इसके बाद घोल में ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं, जिससे घोल हल्का और फूला हुआ हो जाए। अब इस मिश्रण को चिकनाई लगी थाली या स्टीमर के सांचे में डालें और पहले से गरम स्टीमर में 15–20 मिनट तक पकाएं। ढोकला पक जाने पर ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में काट लें। अब तड़के के लिए पैन में तेल गरम करें, राई डालें, राई चटकने लगे तो करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें। इस तड़के को ढोकले के ऊपर डालें और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर व हरा धनिया छिड़क दें। तैयार ढोकला नरम, हल्का और स्वाद से भरपूर होता है। सूजी ढोकला को हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें। प्रस्तुति -शीला देवी, वसंत विहार