{"_id":"60ea0c888ebc3ec76f33e426","slug":"electricity-theft-363-cases-caught-in-raids-karnal-news-knl76055935","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी : छापे मार 363 मामले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी : छापे मार 363 मामले पकड़े
विज्ञापन
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता परिचालन मंडल कार्यालय की टीम ने दो दिन जिले में विशेष अभियान चलाते हुए योजनाबद्ध तरीके से बिजली चोरी करने वालों पर छापे मारे। दो दिन में बिजली चोरी के 363 मामले पकड़े हैं। निगम की कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं विभाग की कार्रवाई से ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिली है। बिजली फाल्ट संबंधी शिकायतें कम हुई हैं। विभाग के अधीक्षक अभियंता सुधाकर तिवारी का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा। निकट समय में फिर जांच की जाएगी।
जिले में निगम की टीम शुक्रवार अलसुबह तीन बजे छापामारी के लिए निकली। बिजली चोरी पकड़ने के लिए 38 टीम मैदान में उतारी गई। टीमों में 190 कर्मचारी व 55 पुलिसकर्मी शामिल किए गए। अभियान के तहत 1514 स्थानों पर चेकिंग की गई। जिनमें से 217 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इसमें विभिन्न श्रेणियों की बिजली चोरी का 460.5 किलोवाट लोड पकड़ा गया। इन 217 चोरी के मामलों में बिजली चोरी करने वालों पर 1.05 करोड़ जुर्माना लगाया गया है।
अधीक्षक अभियंता ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार को निगम की 36 छापामारी टीमों ने विभिन्न क्षेत्र में दबिश दी। टीमों ने 1100 कनेक्शन चेक किए। जिनमें 146 बिजली चोरी के केस पकड़े गए। अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं का 397 किलोवाट का लोड पकड़ा गया। छापामार टीमों ने घरों, दुकानों, बर्फ की फैक्टरी, ईंट-भट्ठे, आरओ प्लांट, मोबाइल टावर व पोल्ट्री फार्म इत्यादि पर दबिश दी। इनमें 28 किलोवाट की चोरी गढ़ीबीरबल के एक पोल्ट्री फार्म पर पकड़ी गई है। इसके अलावा 18 किलोवाट की एक अन्य स्माल पावर की चोरी घरौंडा क्षेत्र में पकड़ी गई है। शनिवार को पकड़े गए बिजली चोरी के मामलों को लेकर जुर्माने की राशि की अभी गणना की जा रही है।
विज्ञापन
शहर में 119 बिजली चोरी के मामले पकड़े
विशेष अभियान के तहत करनाल में घरेलू बिजली चोरी के 114 व व्यावसायिक चोरी के पांच मामले पकड़े गए हैं। इनमें 40 लाख 90 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। टीम ने मीटर कब्जे में ले लिए और नोटिस दिए। एक्सईएन सिटी सोमबीर सिंह का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
24 घंटे की तुलना में 20 लाख यूनिट खपत कम
जिले में वीरवार को करीब एक करोड़ 80 लाख यूनिट बिजली खपत रही। शुक्रवार को एक करोड़ 60 लाख खपत हुई। बिजली चोरी रोकने को लेकर की गई छापामारी का भी असर हो सकता है। वहीं इस दौरान दो बार वर्षा भी हुई है। मौसम में बदलाव के चलते भी बिजली खपत कम हो सकती है।