फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity crisis in Parshvanath City, work getting affected

Karnal News: पार्श्वनाथ सिटी में बिजली संकट, काम हो रहे प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in Parshvanath City, work getting affected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की पार्श्वनाथ सिटी में एक सप्ताह से बिजली का संकट गहराया हुआ है। यहां पर बिजली की इतनी किल्लत है कि लोगों के रोजमर्रा के दैनिक कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए लोग मुख्यमंत्री, बिजली निगम के उच्च अधिकारियों व उपायुक्त के पास गुहार लगा चुके हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। सिटी की बिजली रात को 11 बजे चालू की जाती है और सुबह छह बजे गुल हो जाती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस सिटी का सरकारी लाइसेंस होने के कारण लोगों ने यहां प्लाॅट खरीदकर मकान बनाए थे। अब सिटी का करीब 36 लाख बिल बकाया हो गया है, जो अभी तक भी नहीं भरा गया है। इस कारण से यहां का बिजली कनेक्शन काटा गया है। उन्होंने बताया कि लोगों से सुविधा शुल्क के नाम पर सभी तरह के शुल्क लिए जा रहे हैं। बावजूद इसके यहां के बाशिंदों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि यहां करीब 600 लोग रहते है, सरकार को चाहिए की सभी परिवारों को अलग बिजली कनेक्शन दिया जाए। लोगों का कहना है कि यदि उनकी शिकायत का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह बिजली मंत्री के खुले दरबार में इसकी शिकायत लेकर जाएंगे।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed