फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electric bus fare reduced by five rupees

Karnal News: इलेक्ट्रिक बस का पांच रुपये कम हुआ किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Electric bus fare reduced by five rupees
- निदेशालय ने घटाया, पहले 25 रुपये था शुल्क, अब 20 रुपये में पहुंचे कुंजपुरा
विज्ञापन


अमर उजाला इंपैक्ट



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। इलेक्ट्रिक बस में सफर के दौरान अब कुंजपुरा तक अधिकतम 20 रुपये किराया ही देना होगा। निदेशालय के आदेश पर स्थानीय अधिकारियों ने पांच रुपये किराया घटा दिया है। पहले करनाल से कुंजपुरा और कुंजपुरा से करनाल बस अड्डे तक आने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।

निर्धारित मार्ग की दूरी में झोल होने के कारण यात्रियों को पूरा सफर तय करने पर पांच रुपये अतिरिक्त चुकाना पड़ता था। इस मुद्दे को अप्रैल माह में अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर निदेशालय भेजा। निदेशालय ने संज्ञान लेते हुए पांच रुपये किराया घटा दिया है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक शहरी बस सेवा की शुरुआत आठ मार्च को की गई थी। विभाग के बेड़े में पांच इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। जिन्हें विभाग की ओर से करनाल से कुंजपुरा मार्ग पर शहरी इलेक्ट्रिक बस सेवा के रूप में शुरू किया गया था। एजेंसी की ओर से निर्धारित सर्वे के अनुसार, बस का करनाल से कुंजपुरा तक 12.8 किलोमीटर का सफर है, जबकि कुंजपुरा से वापसी करनाल बस अड्डे तक का 11.9 किलोमीटर की दूरी तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराये में पहले पांच किलोमीटर तक 10 रुपये व इसके बाद हर तीन किलोमीटर बढ़ने पर पांच रुपये किराया बढ़ता है यानी 11 किलोमीटर के सफर तक 20 रुपये टिकट लगता है और यहां पर जाते हुए 1.8 किमी. और वापसी में 11 किमी. से महज 900 मीटर की दूरी की अधिक होने के कारण 25 रुपये टिकट लग रही थी। अब अंतिम ठहराव तक इस किराये को पांच रुपये कम कर दिया है। रोजाना इन बसों में करीब तीन हजार यात्री सफर कर रहे हैं।




-----

दूरी और किराया (दूरी किलोमीटर और किराया रुपये में)

- करनाल से कुंजपुरा जाते हुए-

ठहराव

दूरी
किराया

एनडीआरआई चौक
1.1
10

गांधी चौक

1.4
10

मेडिकल कॉलेज
1.7
10

नागरिक अस्पताल
2.2
10

सेक्टर-13 चौक
2.6
10

लघु सचिवालय
3.0
10

निर्मल कुटिया

3.3
10

आईटीआई चौक
5.0
10

सेक्टर-9

5.6
15

आरके पुरम

6.4
15

बुढ़ाखेड़ा

6.7
15

एयरपोर्ट चौक

7.6
15

नेवल

9.9
20

सैनिक स्कूल

10.6
20

कुंजपुरा बस टर्मिनल
12.8
20




- कुंजपुरा से करनाल आते हुए

ठहराव

दूरी
किराया

सैनिक स्कूल

2.0
10

नेवल

2.7
10

एयरपोर्ट चौक

5.0
10

बुढ़ाखेड़ा

6.0
15

आरके पुरम

6.4
15

सेक्टर-9

7.1
15

आईटीआई चौक
7.6
15

निर्मल कुटिया

9.4
20

लघु सचिवालय
9.7
20

सेक्टर-13 चौक
10.2
20

नागरिक अस्पताल
10.5
20

मेडिकल कॉलेज
11.0
20

गांधी चौक

11.2
20

बस अड्डा

11.9
20

(यह किराया और दूरी पूरे सफर की है। बीच रास्ते से बस में चढ़ने पर न्यूनतम किराया 10 रुपये व निर्धारित दूरी के हिसाब से लगता है।)





एसी बस होने से लोगों का रुझान बढ़ा है। निदेशालय के निर्देश पर पांच रुपये किराया कम किया है। पहले कुंजपुरा तक 25 रुपये किराया लगता था, अब 20 रुपये ही देने होंगे। नई दरें लागू कर दी गई हैं।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed