{"_id":"68f93026153299ea670d7c5e","slug":"elderly-man-dies-son-injured-in-bike-collision-on-indri-road-karnal-news-c-18-1-knl1006-764500-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंद्री रोड पर बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंद्री रोड पर बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल
Thu, 23 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/कुरुक्षेत्र। इंद्री रोड पर मंगलवार दोपहर गुरईया फार्म के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। इसमें 53 वर्षीय बलबीर की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा कमल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार लोग भी जख्मी हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक के बेटे कमल ने बताया कि वह अपने पिता के साथ चादर बेचने का काम करता है और वे रिश्तेदार से मिलने कुरुक्षेत्र आए थे। दोपहर करीब सवा तीन बजे वे अपनी अपाचे बाइक पर इंद्री लौट रहे थे जिसमें बलबीर पीछे बैठे थे। उनके आगे एक अन्य बाइक चल रही थी। गुरईया फार्म के पास दूसरी बाइक के चालक ने बिना इंडिकेटर या इशारे के अचानक मोड़ लिया जिससे उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सड़क पर गिर गईं।
बलबीर के सिर में गंभीर चोट लगने से वे बेहोश हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें और कमल को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बलबीर को मृत घोषित कर दिया। कमल और दूसरी बाइक के सवारों का उपचार चल रहा है। थाना सदर थानेसर में कमल के बयान पर दूसरे बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।