फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dum in Panipat, Karnal is not even less

पानीपत में दम, करनाल भी नहीं कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dum in Panipat, Karnal is not even less
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के करनाल जोन में कर्ण नगरी के युवाओं में ज्यादा प्रतिभा है। लेकिन संसाधनों के अभाव के कारण पिछले कई वर्षों से करनाल को पछाड़ कर प्रतिभाशाली पानीपत के युवा साबित हो जाते हैं। इस बार भी विश्वविद्यालय की ओर से हुए क्षेत्रीय युवा महोत्सव में भी ऐसा ही हुआ। मेजबान करनाल युवा महोत्सव की 47 विधाओं में से महज 15 में ही विजेता बन पाया। जबकि पानीपत के कॉलेजों की टीमें 32 विधाओं में प्रथम रही।
18 से 20 अक्तूबर तक युवा महोत्सव का आयोजन पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में हुआ था। जिसमें पांच श्रेणियों में कुल 47 विधाओं को बांटा गया था। दोनों जिलों से कुल 70 कॉलेजों के 2500 विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य, म्यूजिक, फाइन आर्ट व लिटरेरी की विभिन्न विधाओं में प्रतिभागिता की। इन सभी विधाओं में कुल 147 पुरस्कार दिए गए। जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय मिलाकर करनाल के कलाकार विद्यार्थियों ने 81 पुरस्कार जीते। जबकि पानीपत महज 60 पुरस्कार जीत पाया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में शामिल सदस्यों ने बताया कि करनाल के विद्यार्थियों में हुनर तो है, लेकिन मात्र थोड़े ही अंतर से वे पानीपत के कलाकारों से विजेता बनने में पिछड़े। कुछ मामलों में प्रस्तुतिकरण में पानीपत के कुछ कॉलेजों की टीमें आगे रही। मेहनत के साथ प्रस्तुतिकरण और बेहतर करें तो करनाल के युवा कलाकार भी भविष्य में विजेता बन सकते हैं। ज्यादा विधाओं में विजेता बनने से ओवरऑल ट्राफी भी पानीपत के खाते में चली गई। ब्यूरो
विज्ञापन

संस्कृत नाटक, पेंटिंग, अंग्रेजी काव्य पाठ में करनाल जीता
कुल 47 विधाओं में से महज तीन विधाएं ही ऐसी रहीं, जिनमें करनाल के विभिन्न कॉलेजों की टीमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। इन तीनों विधाओं में पानीपत का एक भी कॉलेज आगे नहीं आ पाया। इनमें थियेटर में संस्कृत ड्रामा, फाइन आर्ट में ऑन द स्पॉट पेंटिंग और लिटरेरी में अंग्रेजी कविता पाठ है। संस्कृत ड्रामा में डीएवी कॉलेज प्रथम, राजकीय कन्या महाविद्यालय द्वितीय। ऑन द स्पॉट पेंटिग में गवर्नमेंट कॉलेज घरौंडा प्रथम, राजकीय महाविद्यालय द्वितीय, केवीए डीएवी महिला कॉलेज तृतीय व अंग्रेजी कविता पाठ में राजकीय महिला महाविद्यालय घरौंडा प्रथम और जेसीएम महाविद्यालय असंध द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरऑल विजेता पानीपत नहीं जीता तीनों खिताब एक साथ
47 विधाओं में एक भी विधा ऐसी नहीं रही, जिनमें पानीपत ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार एक साथ जीता हो। जबकि प्रथम स्थान तो 32 विधाओं में पानीपत के कॉलेजों ने जीता। इसके अलावा आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीमों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मुख्य ट्रॉफी के अलावा पांच भागों में विभाजित महोत्सव में नाटक, नृत्य, म्यूजिक, फाइन आर्ट व लिटरेरी की ओवरऑल ट्रॉफी भी जीती। जबकि ज्यादातर विधाओं में टक्कर देने वाले करनाल के डीएवी पीजी कॉलेज को ओवरऑल श्रेणी में रनर अप ट्रॉफी मिली।

सभागार जैसी सौगात मिलने पर हुई मेजबानी
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सरिता कुमार का कहना है कि कॉलेज में सभागार जैसी सौगात मिलने पर पहली बार युवा महोत्सव की मेजबानी करने का मौका करनाल को मिला। भविष्य में विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और संसाधनों पर भी ज्यादा जोर देंगे। करनाल के कॉलेजों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। अब तक करनाल में केवल दो (2006 और 2019) बार ही यह आयोजन हुआ, दोनों बार एडेड कॉलेजों ने मेजबानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed