फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drinking water crisis continues, forced to get it from tankers

Karnal News: पेयजल संकट बरकरार, टैंकरों से मंगवाने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis continues, forced to get it from tankers
- जनकपुरी और उससे लगती सदर बाजार की पांच हजार आबादी परेशान, अधिकारी बोले- बिछा रहे नई पाइपलाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जनकपुरी और उसके साथ लगते सदर बाजार में पानी का संकट बरकरार है। हालात ऐसे हैं कि यहां की पांच हजार आबादी को पीने व नहाने तक के लिए पानी नहीं मिल रहा। अब मजबूरन टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि यहां बुधवार देर रात 10 बजे पानी तो आया लेकिन पानी का दबाव बहुत कम था। सुबह केवल 10 मिनट के लिए पानी आया फिर बंद हो गया। लोगों का कहना है कि जनकपुरी में 30 वर्षों मे पहली बार ऐसी समस्या देखी है। इस भीषण गर्मी में उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का कहना है कि यहां जलापूर्ति के लिए कोई निर्धारित समय नहीं है। ट्यूबवेल ऑपरेटर जब मन करता है पानी चला देता है। जबकि सर्दियों में प्रायः पानी की आपूर्ति निर्धारित समय से भी देरी तक चलती रहती थी। अब यहां की जलापूर्ति के लिए रखी गई जलघर 46 की मोटर पुरानी हो गई है जिससे उसकी क्षमता भी घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारी इस समस्या का समाधान करने की बजाय जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने की बात कह रहे हैं। जबकि लोगों के अनुसार यह मामला एक दिन पहले ही जन स्वास्थ्य विभाग विंग दो के संज्ञान में लाया गया है और विभाग द्वारा यहां की पाइपलाइन को मुख्य पाइपलाइन से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लोगों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की कमी बता रहा है। इस कारण से भी पाइपलाइन लगाने के कार्य में देरी हो रही है। जनकपुरी निवासी डॉ. नरेंद्र राणा का कहना है कि पिछले दो दिन से विभाग के कर्मचारियों द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं किया जा सका है।



कपड़े धाेना हुआ मुश्किल
जनकपुरी में पानी की समस्या नई नहीं है बल्कि यहां पर पानी की किल्लत पिछले एक माह से बनी हुई है। इस कारण से घर में गंदे कपड़ों से मशीन लबालब भर गई है। आलम यह है कि लोग हर रोज उन्हीं कपड़ों को पहनने को मजबूर हैं।
- मीरा

जल्द हो समस्या का समाधान
गनीमत है कि जून माह में बच्चों की छुट्टी होने के कारण उन्हें स्कूल नहीं जाना पड़ रहा। यदि स्कूल खुले होते तो समस्या और गंभीर हो जाती। विभाग को पेयजल समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
- उषा देवी

ड्यूटी जाने में हो रही देरी
जलापूर्ति का समय निर्धारित न होने से समस्या ज्यादा गंभीर हो गई है। पिछले कई माह से निर्धारित नहीं है, इस कारण लोगों को रोजाना परेशानी होती है। वहीं ड्यूटी जाने का समय होता है तो उसी समय पानी की आपूर्ति दे दी जाती है। इस कारण से घरों के मुखिया अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं।
- जया
फोटो - 56
अचानक बंद हो जाता है पानी
पानी की समस्या के कारण दिन में एक बार नहाना भी मुश्किल हो गया है। गर्मी में अक्सर दो बार नहा लेते थे लेकिन इस बार एक बार नहाने के लिए भी लाले पड़े हुए हैं। कई बार तो ऐसी स्थिति होती है कि नहाते-नहाते टोंटियों से पानी चला जाता है।
- ललित गौतम

दिनचर्या हुई प्रभावित
जनकपुरी की जलापूर्ति न होने से नहाने व पीने के पानी के साथ-साथ लोग शौ के लिए भी परेशान हैं। जनकपुरी की गली नंबर चार में अधिकतर लोग किराए पर रहते हैं। एक मकान में कम से कम 15 से 20 लोगों की आबादी है। यही लोग शहर में फल-सब्जी की आपूर्ति करते हैं। इन दिनों पानी न आने से स्थिति खराब है।

- तारा चंद मोदी


जनकपुरी में पानी की समस्या का मामला एक दिन पहले संज्ञान में आया है। विभाग की ओर से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जैसे ही पाइप लाइन बिछ जाएगी, उसे नगर निगम से बातचीत करके मुख्य पाइपलाइन से जोड़ दिया जाएगा। जनकपुरी को जलापूर्ति समय पर निर्बाध रूप से देने का कार्य नगर निगम का है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कल तक नई पाइपलाइन बिछा दी जाएगी इससे आगे की जिम्मेवारी नगर निगम के अधिकारियों की बनती है।
- सतीश कटारिया, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed