फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Do Surya Namaskar 30 times daily: Rita

रोजाना 30 बार करें सूर्य नमस्कार : रीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Do Surya Namaskar 30 times daily: Rita
करनाल। हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत आयुष विभाग के तत्वावधान में राजकीय विद्यालय नगला फार्म में योग सहायक रीटा शर्मा ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इस दौरान उन्होंने इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिले के सभी विकास खंडों में 38 योग सहायकों की ओर से सरकारी स्कूलों व योग व्यायाम शालाओं में हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जा रहा है। यह अभियान एक फरवरी से आरंभ हुआ था और 20 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके अलावा घरौंडा खंड के गुढ़ा गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुमन संधु, विपिन ग्रोवर और राजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजाना सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से शरीर सुडौल व सुंदर बनता है। यह न केवल वजन कम करने में सहायक है बल्कि पेट की समस्या और दर्द से आराम मिलता है। साथ ही बाल झड़ने की समस्या में फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि रोजाना कम से कम 30 बार सूर्य नमस्कार करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर निरोगी बनता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से कई प्रकार की बीमारियां भी शरीर में नहीं आती। शरीर लचीला बनने से चुस्ती रहती है और व्यक्ति की कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed