फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   District and Sessions Judge came to prison

जेल पहुंचे जिला एवं सत्र न्यायाधीश

Tue, 28 Jan 2014 11:54 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Jan 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
District and Sessions Judge came to prison
कुरुक्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्रा ने मंगलवार को आशादीप मंदबुद्धि संस्थान और जिला जेल का निरीक्षण किया। सबसे पहले बत्रा ने आशादीप संस्थान में जाकर रह रहे बच्चों से बातचीत की तथा उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन


बच्चों ने बत्रा के साथ खुलकर बातचीत की और अपने परिजनों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संस्थान में निरंतर किसी न किसी प्रकार की गतिविधियां चलती रहनी चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर संस्थान के निदेशक जेपी केसरी व उनकी धर्मपत्नी मधु केसरी ने बताया कि इस संस्थान में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 64 विद्यार्थियों को रखा गया हैं। इस संस्थान में बच्चों को आवासीय सुविधा, व्यवहार निदान, प्री वोकेशनल ट्रेनिंग व व्यवसायिक प्रशिक्षण सिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बत्रा जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे तथा कैदियों और हवालातियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर हालचाल पूछा, उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश भी जारी किए। इस निरीक्षण में जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुमित गर्ग भी साथ थे।

इस अवसर पर बत्रा ने लीगल एड के एडवोकेट पंकज ढींगड़ा, अशोक राणा व विनीत बजाज से कहा कि जब भी वे जिला जेल में छोटे केसों का गहनता से अध्ययन करें, ताकि उनका जल्द निपटारा हो सके। उन्होंने हवालातियों और कैदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

बत्रा के सामने कई हवालातियों ने इलाज के दौरान आ रही दिक्कतों व अन्य बीमारियों की जांच के साथ-साथ कई तरह की अन्य समस्याएं रखीं, इस पर बत्रा ने जेल अधिकारियों को इनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा।


इसके बाद बत्रा ने रसोई घर का निरीक्षण किया। यहां पर खाना बनाने वाले कैदियों से बातचीत की तथा उनसे पूछा की उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है। इसके साथ ही कैदियों द्वारा तैयार किए गए खाने की गुणवत्ता को जांचने के लिए आलू-गोभी की सब्जी का स्वाद भी चखा। इस मौके पर जिला जेल के पुलिस अधीक्षक एसपीएस चौहान, जेल पुलिस उपाधीक्षक देवीदयाल तंवर, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, सुपरिंटेंडेंट राधेश्याम आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed