फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   distirict police transfered

जिला पुलिस में भारी फेरबदल, 7 इंस्पेक्टरों समेत 156 कर्मचारी बदले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
distirict police transfered
नये साल में प्रवेश करते ही पुलिस कप्तान ने जिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में भारी फेरबदल किया है। जिले के सात थानों के थाना प्रभारियों समेत तीन पुलिस चौकियों के इंचार्जों को भी बदला है। इनके साथ-साथ चार एडिशनल एसएचओ, 15 एसआई, 32 एएसआई, हवलदार और सिपाहियों समेत करीब 156 कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। विभाग में हुए इतने बड़े बदलाव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, खास बात ये है कि शहर में मौजूद सिटी थाना, सिविल लाइन थाना और सदर थाना प्रभारियों को नहीं बदला गया है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों में और तबादलों की लिस्ट भी आ सकती है।
विज्ञापन

जसविंद्र बने रामनगर के इंचार्ज और मनोज कुमार घरौंडा थाना प्रभारी
रामनगर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार को पुलिस लाइन में भेजा गया है, जबकि जसविंद्र सिंह को बुटाना से यहां का थाना प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर संदीप कुमार को पुलिस लाइन से काऊ सेल का इंचार्ज लगाया है। इसी प्रकार, तरावड़ी के थाना प्रभारी जसमेर सिंह को साइबर सैल का इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर मनोज कुमार को घरौंडा का एसएचओ लगाया है, जबकि घरौंडा के थाना प्रभारी सचिन को घरौंडा से तरावड़ी भेजा गया है। निसिंग के थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार को असंध, जलमाणा चौकी के इंचार्ज रामफल को निसिंग थाना प्रभारी बनाया है, जबकि असंध के प्रभारी जगबीर सिंह को एंटी नारकोटिस सेल का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही सेक्टर-32, 33 थाना प्रभारी एसआई सतपाल को इंद्री थाना का एसएचओ लगाया है, जबकि इंद्री के एसएचओ सुरेंद्र सिंह को सेक्टर-32,33 थाना का इंचार्ज नियुक्त किया है।
विज्ञापन

कई चौकी प्रभारी भी किए इधर-उधर
इसी प्रकार, तबादला लिस्ट में मूनक चौकी प्रभारी बख्शा सिंह को हटाकर उनको चाइल्ड वेलफेयर आफिसर पीएस सिटी लगाया है। अब एसआई कुलदीप सिंह मूनक चौकी के इंचार्ज होंगे। सिविल लाइन थाना के एडिशनल एसएचओ एसआई धर्मपाल को एसआई सुलतान सिंह के स्थान पर नोलीखेड़ी चौकी का इंचार्ज लगाया है। सुलतान सिंह को चाइल्ड वेलफेयर आफिसर सिविल लाइन थाना नियुक्त किया है। साथ ही जलमाना चौकी के इंचार्ज रामफल को हटाकर उनके स्थान पर दलजीत सिंह को इंचार्ज बनाया है। इसके साथ ही
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग में तबादला रूटिन प्रक्रिया है। प्रदेश सरकार के जीरो टोलरेंस अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। एक ही थाने में काफी समय से तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों के थाने व चौकी बदली गई हैं। हमारा प्रयास है कि अपराध पर हर हाल में लगाम लगाई जा सके। साथ ही अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जा सके। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा, सभी को आदेश दिए गए हैं कि वे थानों व चौकियों में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनें और जनता के साथ सलीके से पेश आएं।
-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed