फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dirt spread in Sector-4 Part 2, stray animals and dogs roaming around

Karnal News: सेक्टर-4 पार्ट दो में फैली गंदगी, घूम रहे बेसहारा पशु और कुत्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread in Sector-4 Part 2, stray animals and dogs roaming around
सेक्टर चार पार्ट टू में घुमते अवारा पशु।
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अंतर्गत आने वाले ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-4 पार्ट दो भी कई समस्याओं से जूझ रहा है। सभी पांच पार्कों में बड़ी-बड़ी घास है। सड़कें जर्जर हैं। कई स्थानों पर गंदगी है। लोगों को निजी कर्मचारियों से सफाई करानी पड़ती है।
विज्ञापन

इलाके में डेढ़ महीने से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे। यहां रहने वाले लगभग 1500 परिवारों को जल निकासी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में यहां करीब दो फीट तक पानी भर जाता है। इसके अतिरिक्त यहां के लोग बेसहारा पशुओं से भी तंग हैं। इन पशुओं के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। अचानक वाहन के सामने आ जाते हैं। चालक ब्रेक लगाते हैं तो गिर कर चोटिल हो जाते हैं। सेक्टर की कुछ गलियों में स्ट्रीट लाइट भी नहीं जल रही है।
विज्ञापन



अक्सर निकल आते हैं सांप
- सेक्टर-4 पार्ट दो निवासी सतीश कांबोज ने बताया कि यहां हर जगह करीब छह फीट लंबी घास उगी हुई है। इसके कारण अक्सर यहां सांप निकल आते हैं। ऐसे में यहां के निवासियों की जान को खतरा बना रहता है। घास के कारण यहां मच्छर भी बहुत हो गए हैं, बीमारियों का भी डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की हालत है खस्ता
इसी सेक्टर के चेतनदास गर्ग ने बताया कि सड़कों की हालत भी खस्ता है। यहां सड़कों पर गड्ढे भी हैं और बजरी भी पड़ी हुई है। इससे फिसलकर वाहन चालक हर रोज चोटिल हो रहे हैं। पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जल निकासी की व्यवस्था नहीं

- ओमवती ने बताया कि इस सेक्टर में जल निकासी की भी उचित व्यवस्था नहीं की गई है। यहां के लोगों को बारिश के दिन में घर से बाहर निकलना चुनौती बन जाता है। ग्रीन बेल्ट के अंदर कई दिनों से पानी जमा है।


- सेक्टर-4 पार्ट 2 में एंट्री पॉइंट पर ही कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोग खाली प्लॉटों में कूड़ा डाल देते हैं। यहां से दुर्गंध आती रहती है। इस कारण आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। आवारा कुत्तों की भी गंभीर समस्या है, इनके कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों ने घर से बाहर निकलना दुश्वार हो जाता है। जलनिकासी के पाइप भी ब्लॉक हैं। कई बार लिखित में शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां बिजली के ट्रांसफॉर्मर भी बहुत नीचे लगे हुए हैं जिससे स्थानीय निवासियों को खतरा है। -तिलक राज, प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-4 पार्ट दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed