फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dengue sting started increasing, seven cases came, notice to 677

बढ़ने लगा डेंगू का डंक, सात केस आए, 677 को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dengue sting started increasing, seven cases came, notice to 677
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक डेंगू के सात केस आ चुके हैं। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। हालांकि ये सभी मरीज ठीक हो चुके हैं लेकिन बारिश के बाद जिस तरह डेंगू के केस बढ़ रहे हैं ऐसे में लोगों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि संदिग्ध मरीजों की निजी अस्पतालों में लाइनें लगी हैं। जिनकी बुखार में प्लेटलेट्स घट रही हैं। डेंगू के नए केसों में असंध से महिला, शहर से एक महिला सहित तीन केस आए हैं इनमें से दो बसंत विहार के हैं। इंद्री शहर और गांव टिकरी में एक महिला, एक पुरुष, कुंजपुरा के गांव सलारपुर में एक महिला डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
6 टीमें कर रहीं जांच
पिछले कई माह से स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमें शहर में घर-घर जाकर डेंगू के लारवा की जांच कर रही हैं। एक टीम में सात सदस्य हैं। सितंबर में अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 35740 घरों में जाकर जांच की है। इसमें 962 घरों में लारवा मिला है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 677 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

एलाइजा टेस्ट के रेट 600 रुपये निर्धारित
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 750 संदिग्ध डेंगू मरीजों का एलाइजा डेंगू टेस्ट किया गया है। इनमें सात केस डेंगू के मिले हैं। एलाइजा टेस्ट से ही डेंगू कंफर्म होगा। इसके लिए विभाग ने 600 रुपये का रेट निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सालों में आए मामले
वर्ष मलेरिया डेंगू
2017 85 234
2018 17 106
2019 01 29
2020 02 93
2021 00 07
..................
लक्षण
डेंगू
- अचानक तेज बुखार होना।
- छाती व ऊपरी हिस्सों में दाने निकलना।
- सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द।
- आंखों के पिछले हिस्से में जोर का दर्द।
- भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी आना
मलेरिया
- ठंड लगकर बुखार आना
- शरीर में दर्द, सिर दर्द व उल्टी आना
- पसीना आकर बुखार कम होना
- कमजोरी महसूस होना
- कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है
................
बचाव
- अपने आसपास पानी जमा न होने दें।
- हर रविवार ड्राई-डे मनाएं।
- रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- दिन में पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए।
- घरों में मच्छरनाशक दवाई का छिड़काव करें।
- कूलर, होदी या पानी से भरे बर्तन को खाली कर दें।
- जहां पानी जमा है वहां कीटनाशक दवा डाल दें या पानी खाली कर दें।
- घर के दरवाजे व खिड़की पर जाली लगाएं।
...................
फ्रिज की बास्केट में पनपता है लारवा, रहें सतर्क
- अधिकांश घरों में फ्रिज होता है, लेकिन फ्रिज के पीछे लगे कंप्रेशर के ऊपर बास्केट की ओर ध्यान नहीं जाता है। इस बास्केट में बर्फ पिघलने के बाद पानी जमा हो जाता है। काफी हद तक तो कंप्रेशर की गर्मी से जल जाता है फिर भी थोड़ा बहुत उसमें जमा रह जाता है। इसी पानी में डेंगू का लारवा पनपता है। इस बास्केट में केरोसिन या फिनायल डालना चाहिए।

वर्जन
घरों में कूलर, गमलों आदि में पानी जमा होने से मच्छर का लारवा पनप रहा है। ऐसे में अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें। अब तक डेंगू के सात केस सामने आ चुके हैं। एलाइजा डेंगू टेस्ट रिपोर्ट से ही डेंगू पॉजिटिव माना जाता है। इसके लिए रेट 600 रुपये निर्धारित किया गया है।
- डॉ. मंजू पाठक, नोडल अधिकारी मलेरिया, डिप्टी सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed