फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand for representation to Kashyap society in government is raised

सरकार में कश्यप समाज को प्रतिनिधित्व की मांग बुलंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for representation to Kashyap society in government is raised
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में करनाल की अनाज मंडी में आयोजित किए गए राज्यस्तरीय समारोह में कश्यप समाज की ओर से जो मांगें सीएम के समक्ष रखी गई, उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंच से ही स्वीकार करने का एलान किया। इस बात को लेकर जहां समाज के लोग खासे उत्साहित दिखाई दिए, वहीं इस सम्मेलन में एक मांग और बुलंद हुई और वह थी गठबंधन सरकार में कश्यप समाज को प्रतिनिधित्व देने की।
पूरे प्रदेश में अभी इस बिरादरी से राम कुमार कश्यप (इंद्री हलका) ही इकलौते विधायक है मगर इसके साथ ही
उतरी हरियाणा के कई जिले ऐसे हैं, जहां इस बिरादरी की बाहुल्यता है। सरकार की भी इस समाज में अच्छी खासी पैठ है। साथ ही इस बिरादरी से यह जुड़ाव आगे भी कायम रहे, इसलिए सीएम ने समारोह में बिरादरी लोगों की मांगों को तुरंत पूरा करने की घोषणा भी की। वहीं दूसरी ओर, समारोह में एक बड़ा धड़ा ऐसा भी दिखाई दिया, जिसने समारोह में मुख्यमंत्री के समक्ष कश्यप समाज के प्रतिनिधित्व को शामिल करने की मांग भी उठाई। यह मांग हरियाणा राजपूत कश्यप सभा के चेयरमैन एडवोकेट राम कुमार कश्यप के नेतृत्व में बुलंद की गई। सीएम को पढ़कर बताए गए मांगपत्र में एडवोकेट कश्यप ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्हेांने कहा कि कश्यप समाज के इकलौते इंद्री हलके से विधायक राम कुमार कश्यप को हरियाणा के मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए ताकि इस समाज की सरकार में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने अभी इस मांग पर त्वरित कोई घोषणा तो नहीं की मगर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले समय में गठबंधन सरकार इस दिशा में सोच सकती है। सांसद संजय भाटिया ने भी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आग्रह किया कि कश्यप समाज की सभी मांगों पर सकारात्मक विचार होना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, इस समारोह को सफल बनाने के लिए हर जिले से काफी संख्या में लोग करनाल पहुंचे हुए थे। समाज के युवाओं में एक अलग ही जोश दिखाई दे रहा था। सम्मेलन में अच्छी खासी भीड़ देखकर मुख्यमंत्री समेत अन्य भाजपा नेता भी उत्साहित दिखाई दिए। इस सफल समारोह के लिए बाकायदा सीएम ने सांसद भाटिया और विधायक कश्यप दोनों को शाबाशी दी। समारोह में लंगर सेवा के लिए सीएम ने निर्मल कुटिया के बाबा जी व सेवादारों का भी विशेषा रूप से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed