फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Day temperature increased due to sunshine, nights became cool

Karnal News: धूप खिलने से दिन का तापमान बढ़ा, रातें हुई ठंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Day temperature increased due to sunshine, nights became cool
करनाल। जिले में रात को हल्का कोहरा रहने के बाद बुधवार की सुबह धूप खिली तो अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि रात में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी हल्का कोहरा तो रहेगा लेकिन मौसम खुश्क रहेगा। 23 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में बदलाव संभावित है।
विज्ञापन

जिले में दो दिन पहले तक घना कोहरा रहा लेकिन मंगलवार और बुधवार को कोहरे से राहत मिली। बुधवार की सुबह से ही धूप खिली तो लोग घरों से बाहर व छतों पर धूप सेंकते भी दिखे। पार्कों में भी चहल पहल रही। हालांकि रात के दौरान अभी हल्का कोहरा वातावरण में दिखाई दे रहा है। हालांकि दृश्यता अधिक कम नहीं है, जिसके कारण हाईवे पर भी यातायात सामान्य ही रहा। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार को 25.5 था। न्यूनतम तापमान 9.6 से घटकर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी 22 नवंबर तक मौसम खुश्क और साफ रह सकता है। इसके बाद एक बार फिर कोहरा बढने की संभावना है। 23 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, यदि ऐसा होता है तो मौसम में बदलाव संभावित है। 22 व 23 नवंबर को कोहरे की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

इधर, जिले की फिजा में प्रदूषण कई दिनों से बढ़ा हुआ है, हालांकि मंगलवार की अपेक्षा वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ा सुधार हुआ है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 252 था लेकिन बुधवार को 137 तक पहुंच गया। जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed