फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Daughters of the state will show their strength in athletics and basketball

Karnal News: एथलेटिक्स और बॉस्केटबॉल में दम दिखाएंगी प्रदेश की बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Daughters of the state will show their strength in athletics and basketball
- कर्ण नगरी में 12 से 14 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय स्कूली खेल मुकाबले, तैयारियों में जुटा विभाग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा राज्य स्कूली खेलों के तहत कर्ण नगरी में एथलेटिक्स और बॉस्केटबॉल के मुकाबले होंगे। इन दोनों खेलों में प्रदेश भर की बेटियां दम दिखाएंगी। 12 से 14 अक्तूबर तक होने वाले इन मुकाबलों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

वहीं 12 से 28 अक्तूबर तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कई दूसरे खेलों के भी मुकाबले होंगे। इनमें हिस्सा लेने के लिए करनाल से भी खिलाड़ी जाएंगे। इन्हें भेजने के लिए भी विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार को खेल मुकाबलों की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान खेलों को शानदार तरीके से आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया। एईओ संगीता और एईईओ राजरानी ने पीटीआई और शारीरिक शिक्षकों को ड्यूटियां सौंपी। उन्होंने बताया कि खेलों में करीब 2300 लड़कियों के हिस्सा लेने का अनुमान है। सभी मुकाबले कर्ण स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था भी कर ली गई है। इन खेलों में जिला स्तर की विजेता टीमें ही हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन




तीन आयु वर्ग के होंगे मुकाबले

शेड्यूल के अनुसार प्रतियोगिता की शुरुआत आठ सितंबर से हो चुकी है और 28 अक्तूबर तक 17 जिलों में खेल इवेंट आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। एक खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा तीन खेल, दो मेजर और एक माइनर खेल में हिस्सा ले सकता है। जबकि एथलेटिक्स और स्वीमिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी तीन इवेंट और दो रिले रेस में हिस्सा ले सकता है। आयु को निर्धारित करने के लिए अंडर-19 के लिए बेस ईयर 2005, अंडर-17 के लिए 2007 और अंडर-14 के लिए 2010 रखा गया है। खिलाड़ी एक खेल केलेंडर ईयर में सिर्फ एक ही आयुवर्ग में प्रतिभाग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है राज्य स्तरीय खेलों का आगामी शेड्यूल

- 12 से 14 अक्तूबर तक करनाल में लड़कियों के एथलेटिक्स व बास्केटबॉल।

- 12 से 14 अक्तूबर तक रोहतक में लड़कियों की कबड्डी, सॉफ्टबाॅल और लड़के व लड़कियों की स्केटिंग।

- 12 से 14 अक्तूबर तक पलवल में लड़के व लड़कियों की योगासन और टेबल टेनिस।

- 17 से 19 अक्तूबर तक रेवाड़ी में लड़कों के ताइक्वांडो, लड़के व लड़कियों की नेटबाॅल।

- 17 से 19 अक्तूबर तक सिरसा में लड़के व लड़कियों के स्वीमिंग, अंडर-19 लड़कों के वाटर पोलो व जूडो।

- 17 से 19 अक्तूबर तक फतेहाबाद में लड़के व लड़कियों के थ्रोबॉल, लड़कियों की खो-खो, लड़कों की सॉफ्टबॉल।

- 26 से 28 अक्तूबर तक पानीपत में लड़कियों के बेसबाॅल व लड़कों के फुटबॉल।

- 26 से 28 अक्तूबर तक फरीदाबाद में लड़के व लड़कियों के बैडमिंटन, लड़कों के बॉक्सिंग, लड़कियों के लॉन टेनिस और फेंसिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed