फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man was cheated of lakhs of rupees on the pretext of doubling the amount In Karnal

Karnal: लिंक भेजकर पहले तो वीडियो को लाइक करने का टास्क दिया, फिर रकम दोगुनी करने का झांसा दे 8.50 लाख ठगे

Sat, 18 Mar 2023 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 01:20 AM IST
सार

धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। शिकायत पर केस दर्ज कर साइबर विशेषज्ञों की टीम ऑनलाइन ठगी करने वाले की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Young man was cheated of lakhs of rupees on the pretext of doubling the amount In Karnal
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

हरियाणा के करनाल में शतिर ठग ने सेक्टर-4 के पार्ट-2 में रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल पर लिंक भेजकर पहले तो वीडियो को लाइक करने का टास्क दिया। इसके बाद रकम दोगुनी करने के नाम पर उससे रुपये लेता रहा। इस तरह उसने उससे आठ लाख रुपये ले लिए। जब पीड़ित ने आरोपी से इसके दोगुने 16 लाख रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे नहीं दिए और छह लाख रुपये उससे और मांगे। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सेक्टर-4 के पार्ट-2 निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को उसके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज में व्यक्ति ने खुद का नाम मिया और एक एंज्वॉय लाइफ सोशल ग्रुप से बताया। जोकि एक यू-ट्यूब पार्टनर भी है। आरोपी ने बताया कि अगर वह उनकी ओर से दिए गए टास्क को पूरा करता है तो बदले में पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन


पीड़ित ठग के झांसे में आ गया। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर टास्क देना शुरू किया। मोबाइल पर यू-ट्यूब वीडियो के कुछ लिंक शेयर किए। जिन वीडियो को लाइक कर वापस भेजना था। पीड़ित ने सभी वीडियो को लाइक कर वापस भेज दिए। जिसके बाद आरोपी ने टेलीग्राम और गुप्त कोड भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरोपी ने 10770 रुपये पीड़ित के खाते में भेजे। टास्क नंबर-15 के बाद टास्क नंबर-16 पूरा करने के लिए कहा गया। आरोपी ने पीड़ित से कहा कि जो पैसे आप दोगे। उस पर 30 से 60 प्रतिशत के अनुसार पैसे वापस मिलेंगे। उसके बाद आरोपी के झांसे में पीड़ित फंस गया और उसने टास्क 16 को पूरा करना शुरू कर दिया।


आरोपी ने शुरुआत में सात हजार रुपये की व्यक्ति से मांग की और कहा कि 40 प्रतिशत के हिसाब से 2800 के साथ 9800 रुपये तीन मिनट के भीतर मिलेंगे। जिसके बाद 60200 रुपये और मांगे। दोगुनी रकम होने के झांसे में आकर पीड़ित ने इस तरह ठग को कुल 8.50 लाख रुपये दिए। जब उसने 16 लाख रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद उसने धोखाधड़ी के आरोप मेंकेस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed