फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wife's death in a road accident, the husband serious

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

Fri, 15 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 15 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

जीटी रोड पर एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, हादसे में मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


उधर, ट्रक चालक ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया, जिसको सेक्टर-4 एरिया में पकड़ा गया। महीनेभर पहले हुई शादी की खुशियां घर में मनाई जा रही थी कि पत्नी की मौत से मातम पसर गया है। शामगढ़ निवासी अभिषेक की शादी पायल (कुरुक्षेत्र) से करीब एक महीना पहले हुई थी। अभिषेक अपनी पत्नी के साथ कुरुक्षेत्र में ससुराल गया था। दोपहर को पति-पत्नी कुरुक्षेत्र से बाइक पर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वे नीलोखेड़ी के समीप पहुंचे तो एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों नीचे गिर गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को भगाने के चक्कर में अभिषेक की पत्नी पायल को रौंदता हुआ निकल गया। अभिषेक की पत्नी पायल बुरी कुचली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक इस दुघर्टना में बुरी तरह घायल हो गया और उसे करनाल रेफर कर दिया गया, जहां से इससे पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई साल से परिवार पर टूट रहा दुखों का पहाड़
गंभीर घायल अभिषेक के घर कई सालों से दुखों का पहाड़ टूट रहा है। अभिषेक के चाचा पवन शर्मा ने बताया कि हर साल 14 जनवरी को इनके घर किसी एक सदस्य की मौत हो रही है। अभिषेक का चाचा व इसका बड़ा भाई भी मौत के शिकार हो चुके हैं। सालभर से अब खुशी मनाने का समय आया था कि अभिषेक की पत्नी से फिर मातम पसर गया है। पवन ने बताया कि पायल शहर के महाबीर दल अस्पताल में नर्स थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed