{"_id":"efb4b802e5cf52699d20693d7885978d","slug":"the-body-of-the-car-was-found-in-the-canal-magnification-property-dealer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवर्धन नहर से कार में मिला प्रॉपटी डीलर का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवर्धन नहर से कार में मिला प्रॉपटी डीलर का शव
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
मधुबन पुलिस ने आवर्धन नहर से कार बरामद की है। कार में एक 30 वर्षीय युवक का शव भी मिला है। बताया जाता है कि युवक प्रॉपटी डीलर का कार्य करता था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बुधवार को मधुबन स्थित आवर्धन नहर का जल स्तर काफी कम था। जल स्तर कम होने पर राहगीरों ने नहर के पुल के पास एक कार दिखाई दी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस मधुबन पुलिस को दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार को क्रेन से बाहर निकलवाया। पुलिस ने कार से एक शव भी बरामद किया। कार में शव मिलने से राहगीरों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से कुछ कागजात मिले। जिससे शव की शिनाख्त करनाल की दिवान कालोनी निवासी प्रशांत ग्रोवर के रूप में उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना हो सकता है। नहर में कार व शव मिलने से विभिन्न प्रकार के कयास लगाए जा रहे है। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है। परिजनों के अनुसार प्रशांत ग्रोवर मंगलवार को कार में सवार होकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। जिससे उसकी काफी छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार प्रशांत ग्रोवर प्रापॅटी डीलर का कार्य करता था। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आवर्धन नहर में एक कार होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को बाहर निकाला। कार में एक शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त करनाल निवासी प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।