फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stones were pelted at residence of CM to spread panic in Haryana

हरियाणा: दहशत फैलाने के लिए किया सीएम आवास पर पथराव, दो आरोपी काबू, पांच गिरफ्त से बाहर

Sun, 13 Mar 2022 12:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 12:53 AM IST
सार

सीएम आवास पर पथराव के मामले में पुलिस ने पथराव करने के दो आरोपी काबू किए हैं। पांच आरोपी गिरफ्त से बाहर है। आवास पर सिक्योरिटी में तैनात जवान को जान से मारने के प्रयास में भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Stones were pelted at residence of CM to spread panic in Haryana
सीएम आवास के गेट पर पड़ी ईंटें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करनाल के प्रेम नगर स्थित आवास के बाहर शुक्रवार रात को पथराव करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। अभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। प्राथमिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह शहर में अपने नाम की दहशत फैलाना चाहते थे। इसकी कारण उन्होंने सीएम आवास पर पथराव किया। इस वारदात के बाद भाजपा के नेता शनिवार सुबह मौके पर भी पहुंचे।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने सीएम आवास पर सुरक्षा में तैनात सिपाही सचिन की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। सिपाही सचिन ने बताया शुक्रवार रात को करीब 11 बजे उसे सीएम आवास के बाहर ईंट पत्थर फेंकने की आवाज आई थी।
विज्ञापन


जब वह घर से बाहर निकला तो देखा कि दो बाइक व एक स्कूटी पर सवार करीब सात युवकों के हाथ में ईंट-पत्थर थे और उन्होंने उस पर भी जान से मारने की नियत से ईंट-पत्थर बरसाए। उसने साइड में होकर अपनी जान बचाई। इसके बाद वे आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान कर दो आरोपी शिवम बहल निवास न्यू प्रेम नगर व गौरव कुमार निवासी रामनगर को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इन आरोपियों ने अपने साथी शुभम खिल्लन निवासी शांति नगर, सिमरदीप सिंह निवासी शिव कॉलोनी, ध्रुव सचदेवा, सागर सरबाता व सिंगला सरबाता के नाम का खुलासा किया। जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सीएम आवास के बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। 

 

सीएम आवास पर पथराव करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया है। जल्द ही अन्य पांच आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने नाम की दहशत फैलाना चाहते थे। इस कारण उन्होंने सीएम आवास पर पथराव किया। - किरण, रामनगर थाना प्रभारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed