फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Goods worth over 300,000 seized in Nepal

Pithoragarh News: तीन लाख से अधिक का सामान नेपाल में जब्त

Thu, 15 Oct 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Goods worth over 300,000 seized in Nepal
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में लाखों रुपये का अवैध सामान जब्त किया गया है। यह सामान भारत से चोरी-छिपे नेपाल पहुंचाया जा रहा था।
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर काली नदी पार कर विनायक जंगल में रखे गए अवैध सामान पर छापा मारा गया। प्रहरी चौकी हल्दू विनायक और इलाका प्रहरी कार्यालय तस्वदेही की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। डीएसपी दीपक कुमार राय ने बताया, बरामद सामग्री में चार क्विंटल चीनी शामिल है। तीन सरसों का तेल, 12 पेटी पेठा, जीरा और मंदिर की घंटियां भी मिलें। कुल 24 प्रकार की सामग्री जब्त की गई है। बरामद सामान का मूल्य तीन लाख 17 हजार 719 रुपये आंका गया है। इसे जूलाघाट स्थित महाकाली भंसार कार्यालय को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed