फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Liquor worth Rs 14.84 lakh being smuggled from India to Nepal recovered

Siddharthnagar News: भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही 14.84 लाख की शराब बरामद

Thu, 15 Oct 2026 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 14.84 lakh being smuggled from India to Nepal recovered
नेपाली पुलिस व एपीएफ टीम द्वारा बरामद भारतीय शराब। स्रोत सोशल मीडिया
खुनुवां। नेपाल के पश्चिम नवलपरासी जिले में भारत से सीमा शुल्क चोरी कर लाई जा रही 14.84 लाख रुपये की शराब पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुस्ता गांवपालिका-5 के महलबारी स्थित अंदरूनी सड़क से रम की 742 बोतलें जब्त कीं। शराब 11 बड़े हरे थैलों में रखी गई थी। पुलिस ने तस्करी में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय पश्चिम नवलपरासी के पुलिस अधीक्षक रामबहादुर केसी के अनुसार, भारतीय बाजार से अवैध रूप से नेपाल में शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में लुंबिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय, तुलसीपुर (दांग), इलाका पुलिस कार्यालय बेलाटारी और पुलिस चौकी रामनगर की संयुक्त टीम शामिल रही।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक एवं सूचना अधिकारी मदन थापा ने बताया कि मौके से सात साल पुरानी ब्लेंडेड ओल्ड मंक ट्रिपल एक्स रम की 750 मिलीलीटर वाली 742 बोतलें बरामद हुई हैं। नेपाल में प्रति बोतल की अनुमानित कीमत दो हजार रुपये आंकी गई है। इस आधार पर जब्त शराब का कुल मूल्य 14 लाख 84 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शराब जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे नेपाल में किन स्थानों पर पहुंचाया जाना था। तस्करी में शामिल लोगों और संभावित गिरोहों की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed