फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman dies; husband accused of murder

Siddharthnagar News: महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Thu, 15 Oct 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman dies; husband accused of murder
मृ​तक..................शालिनी शर्मा।  फाइल फोटो
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव निवासी रविंद्र कुमार के अनुसार, उनकी बहन शालिनी की शादी करीब 15 वर्ष पहले शाहपुर निवासी पुरुषोत्तम शर्मा से हुई थी। आरोप है कि पिछले चार वर्षों से पुरुषोत्तम का किसी अन्य महिला से संबंध था। इसी बात को लेकर वह शराब के नशे में शालिनी के साथ मारपीट करता था। भाई ने यह भी आरोप है कि वह अपने बच्चों के साथ भी मारपीट करता था।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले उनकी सात वर्षीय भांजी पर सरिया से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में उन्होंने शाहपुर पुलिस चौकी पर शिकायत की थी, लेकिन उनके मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुरुषोत्तम कथित प्रेमिका को घर लाता था और शालिनी को जान से मारने की धमकी देता था। इटवा के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed