फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   pistol pointed at the Gas agency's agents 30 thousand robbed

गैस एजेंसी के कारिंदे पर पिस्तौल तान 30 हजार लूटे

Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

करनाल जिले के इंद्री स्थित अनाज मंडी के सामने जीत गैस एजेंसी के कर्मी पर पिस्तौल तान कर बदमाशों ने करीब 30 हजार रुपये लूट लिए। दोनों लुटेरे बाइक पर सवार थे। पुलिस ने वारदात के बाद नाकाबंदी की, लेकिन वे काबू नहीं आए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाम के पौने पांच बजे जीत गैस एजेंसी के गोदाम पर बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने एजेंसी कर्मी पर पिस्तौल तान दी और उससे 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। कर्मियों ने लूटेरों का पीछा भी किया। लूट की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। गैस एजेंसी कर्मी हरजेस ने बताया कि शाम के पौने पांच बजे के करीब वह गोदाम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दे रहा था।
विज्ञापन


उसके पास चार-पांच उपभोक्ता खड़े थे। उसने उन्हें सिलेंडर दे दिए। उसके बाद बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और कहने लगे कि ब्लैक में गैस सिलेंडर मिलेगी। उसने उन्हें जवाब दे दिया। तभी एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और उससे 30 हजार 600 रुपये लूटकर फरार हो गए। एजेंसी संचालक जसपाल व कर्मी हरजेस ने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी है। पुलिस मौके पर गई और अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed