फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Molestation and assault of female security guard at Kalpana Chawla Medical Hospital in Karnal

Karnal: गाइनी ओपीडी में जाने से रोकने पर भड़के तीमारदार, महिला सिक्योरिटी गार्ड से छेड़छाड़ कर की मारपीट

Sat, 29 Jul 2023 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 12:31 PM IST
सार

कल्पना चावला अस्पताल में कार्यरत महिला सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ड्यूटी गाइनी-2 ओपीडी में थी। ओपीडी में एक महिला मरीज के साथ व्यक्ति भी अंदर जा रहा था। जबकि गाइनी ओपीडी में पुरुषों को जाने की अनुमति नहीं है। जब उसने व्यक्ति को ओपीडी के अंदर जाने से रोका तो महिला मरीज ने उसके साथ गाली-गलौज किया।

विज्ञापन
Molestation and assault of female security guard at Kalpana Chawla Medical Hospital in Karnal
कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

करनाल के कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। गाइनी विभाग में कार्यरत महिला सिक्योरिटी गार्ड ने एक व्यक्ति को ओपीडी के अंदर जाने से रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी। महिला सिक्योरिटी गार्ड ने तीमारदार पर छेड़छाड़ और मारपीट, वर्दी फाड़ने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी
विज्ञापन


कल्पना चावला अस्पताल में कार्यरत महिला सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काफी समय से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी गाइनी-2 ओपीडी में थी। ओपीडी में एक महिला मरीज के साथ व्यक्ति भी अंदर जा रहा था। जबकि गाइनी ओपीडी में पुरुषों को जाने की अनुमति नहीं है। जब उसने व्यक्ति को ओपीडी के अंदर जाने से रोका तो महिला मरीज ने उसके साथ गाली-गलौज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को पकड़कर बाहर जाने के लिए बोला, जिस पर महिला के साथ आए तीमारदार भड़क गए। आरोप है कि तीमारदारों ने महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। महिला सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी तक फाड़ दी। इसी दौरान ओपीडी के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। महिला सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed