{"_id":"65a9683e7bdf0a6da40ea14c","slug":"karnal-computer-operator-of-gst-department-arrested-red-handed-taking-bribe-of-rs-15-thousand-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: जीएसटी विभाग का कंप्यूटर ऑपरेटर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेता रंगेहाथों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: जीएसटी विभाग का कंप्यूटर ऑपरेटर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेता रंगेहाथों गिरफ्तार
Thu, 18 Jan 2024 11:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:34 PM IST
सार
जीएसटी नंबर को चालू रखने की एवज में व्यापारी से रुपये मांगे थे। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जीएसटी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सेंट्रल इनकम टैक्स एंड सर्विस डिवीजन रेंज -22 ( सिटी एरिया) जीएसटी एरिया के कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार ने जीएसटी नंबर को चालू रखने की एवज में रुपए की मांग की थी। जिसकी शिकायत व्यापारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में की। इंस्पेक्टर सीमा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार द्वारा जीएसटी नंबर के निलंबन को रोकने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी को 15000 रुपये के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन