फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   firing, sadhwi, women dead, crime, gun, police, karnal

मातम में बदले मंगल गीत

Wed, 16 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 16 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
firing, sadhwi, women dead, crime, gun, police, karnal
पिस्टल से फायरिंग करती साध्वी - फोटो : अमर उजाला

करनाल शहर के रेलवे स्टेशन के पास शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत और चार लोगों के घायल होने से समारोह में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। घटना के बाद शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


समारोह में देवा इंडिया फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर और उनके समर्थकों ने डीजे के गीतों पर हवाई फायर किए। इससे महिला सुनीता (50) वासी मकान नंबर 1698 सेक्टर-6 वासी की मौत हो गई और शादी में चल रहे मंगल गीत मातम में बदल गए। सभी रिश्तेदार निजी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हालचाल जाना। वहीं, दूल्हे की मौसी की मौत से शादी की खुशियां भी काफूर हो गई। बता दें कि संत नगर निवासी विक्की मेहता की गांव रांवर निवासी लड़की के साथ बुधवार को शादी होनी है। मंगलवार को शगुन समारोह रखा गया था। इसमें साध्वी देवा ठाकुर भी आशीर्वाद देने पहुंची थी।
विज्ञापन


साध्वी को है हथियारों का शौक
साध्वी देवा ठाकुर अपने विवादित बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। इसके साथ ही साध्वी को अपनी सुरक्षा के लिए हथियारों से लैस युवकों को रखने का शौक है। साध्वी जहां भी जाती है, हथियारों से लैस युवक उसके साथ होते हैं। इसके अलावा साध्वी के खुद के नाम भी पिस्टल का लाइसेंस है। वह हमेशा अपने साथ रखती है। शादी समारोह में भी सभी युवक बंदूकें लोड करके साध्वी को दे रहे हैं और साध्वी हवा में फायर कर रही हैं। इसके अलावा, साध्वी के सोशल मीडिया पर भी हथियारों के साथ काफी संख्या में फोटो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed