{"_id":"58012b974f1c1b4a2c28f011","slug":"cror-in-woman-erist","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की देनदारी मामले में महिला गिरफ्तार,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की देनदारी मामले में महिला गिरफ्तार,
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
लाोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। करोड़ों रुपये की देनदारी के मामले में तीन माह पहले परिवार सहित दुबई में फरार होने वाले राइस मिलर्स के मामले में पुलिस ने रामदेव राइस मिल की डायरेक्टर की संगीता सिंगला को गिरफ्तार किया है। उधर, जैसे ही मंडी के आढ़तियों को पता लगा वो काफी संख्या एकत्रित होकर सिटी थाना के बाहर पहुंच गए। आढ़तियों ने पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी थाना के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि पिछले तीन माह पहले रामदेव राइस मिल के मालिक डायरेक्टर सुरेश सिंगला अपने पूरे परिवार के साथ खुद दिवालिया घोषित करके दुबई फरार हो गए थे। शुक्रवार को कुछ आढ़तियों को भनक लगी कि सुरेश की पत्नी संगीता करनाल स्थित सेक्टर 7 के घर पहुंची है। इस पर आढ़तियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
बता दें कि महिला व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ डीएफएससी करनाल की ओर से करोड़ों रुपये की देनदारी का मामला दर्ज है। वहीं, आढ़तियों ने महिला पर कार्रवाई व पैसे लेने को लेकर सिटी थाना के बाहर रात को धरना शुरू कर दिया। आढ़तियों ने मांग की है कि महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, जैसे जैसे आढ़तियों को पता चल रहा है तो वे पैसे लेने के लिए सिटी थाना के बाहर पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि गोहाना, पानीपत, करनाल व अन्य मंडियों का इन पर सौ करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।