फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   collision between truck and roadways bus in Karnal, seven people injured

Karnal: ट्रक और रोडवेज बस की भीषण टक्कर, सात लोग घायल

Sat, 18 Feb 2023 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Feb 2023 01:41 PM IST
सार

करनाल में नेशनल हाइवे पर रोडवेज और बस की टक्कर हो गई। हादसे में चालक परिचालक समेत सात लोग घायल हो गए। भिवानी से रोडवेज की बस यात्रियों को लेकर अम्बाला और चंडीगढ़ जा रही थी। 

विज्ञापन
collision between truck and roadways bus in Karnal, seven people injured
हादसे से बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल में स्यामगढ़ और तरावड़ी के बीच नेशनल हाइवे पर रोडवेज और बस की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक परिचालक समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


ट्रक के पीछे लगी बस
हादसा सवेरे करीब 9 बजे का है। भिवानी से रोडवेज की बस यात्रियों को लेकर अम्बाला और चंडीगढ़ जा रही थी। जैसे ही बस श्यामगढ़ और तरावड़ी के बीच नेशनल हाइवे पर पहुंची तो सामने जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। बस चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, मगर ब्रेक नहीं लग सके। हाइवे पर हादसे के दौरान यात्रियों की चीखपुकार मच गई। आपसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गयी।
विज्ञापन


लोगों ने आनन फानन में यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिये घायलों को उपचार के लिए आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे चालक परिचालक समेत सात लोग घायल बताए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed