फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ayushman found in a garbage dump in Karnal, raising questions on functioning of officers

Karnal: कचरे के ढेर में मिले आयुष्मान, अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठा रहा सवाल

Thu, 04 May 2023 11:43 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 May 2023 11:43 AM IST
सार

करनाल में कचरे के ढ़ेर में पड़े आयुष्मान कार्ड भी सील पैक हैं। कचरे के ढेर में आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन
Ayushman found in a garbage dump in Karnal, raising questions on functioning of officers
कचरे के ढेर में आयुष्मान कार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल जिला सचिवालय की दूसरी मंजिल पर हजारों की संख्या में आयुष्मान कार्ड कचरे के ढेर में मिले हैं। इससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होना शुरू हो गया है। क्योंकि लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए काफी चक्कर काटने पड़ते हैं। जब कार्ड बन जाता है तो भी कई बार लाभार्थी को समय पर नहीं मिल पाता। ऐसे में सवाल खड़े होना लाजमी है। इधर, एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा का कहना है कि कार्डों का कचरे के ढ़ेर तक पहुंचना संदेहजनक है। मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड को लेकर सरकार कर रही प्रचार प्रसार
कचरे के ढ़ेर में पड़े आयुष्मान कार्ड भी सील पैक हैं। कचरे के ढेर में आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। आयुष्मान कार्ड को लेकर सरकार जितना ज्यादा प्रचार प्रसार कर रही है, उसको लेकर उतनी ही लापरवाही बरती गई। आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्यालय की जिम्मेदारी बनती है कि वे डाक या फिर किसी अन्य माध्यम से पात्र व्यक्ति तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed