फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attempt to Abduct Female Student from Car in Karnal: Accused Flees After Victim Raises Alarm

करनाल में कार में छात्रा के अपहरण की कोशिश: शोर मचाने पर भागा आरोपी, महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 25 Mar 2026 02:49 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 25 Mar 2026 02:49 PM IST
सार

महिला थाना असंध में दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी और भतीजी एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। 23 मार्च को छुट्टी के बाद जैसे ही दोनों स्कूल से बाहर निकलीं, तभी एक मारुति फ्रोंक्स कार वहां आकर रुकी।

विज्ञापन
Attempt to Abduct Female Student from Car in Karnal: Accused Flees After Victim Raises Alarm
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असंध थाना क्षेत्र के एक गांव में एक निजी स्कूल के बाहर छात्राओं को जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की गई। छात्राओं ने खींचने पर शोर मचाया तो आरोपी माैके से कार सहित भाग गया। यह वारदात 23 मार्च को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई जब स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राएं बाहर निकली थीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिससे आरोपी फरारहो गया।

विज्ञापन


महिला थाना असंध में दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी और भतीजी एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। 23 मार्च को छुट्टी के बाद जैसे ही दोनों स्कूल से बाहर निकलीं, तभी एक मारुति फ्रोंक्स कार वहां आकर रुकी। कार सवार अज्ञात युवक ने भतीजी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच्चियों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया।
विज्ञापन


बच्चियों के शोर सुनकर पास के श्मशान घाट से लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। आरोप है किभागते समय आरोपी ने सामने आने वाले लोगों को कार से टक्कर मारने की भी कोशिश की। यह पूरी घटना गांव के सरपंच की ओर से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद छात्राएं और परिवार के लोग चिंतित हैं। महिला थाना प्रभारी सुनीता  ने बताया कि पुलिस ने अपरहण के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए प्रयासरत है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed