फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   accused absconded after looting man on gun point,case logded

गन प्वाइंट पर लूटकर कर आरोपी फरार, केस दर्ज

Wed, 04 Jan 2017 12:24 AM IST
karnal
karnal Updated Wed, 04 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
accused absconded after looting man on gun point,case logded
loot - फोटो : AmarUjala

करनाल। जीटी रोड स्थित टोल टैक्स से कुछ आगे बाथरूम कर रहे युवक को पिस्टल दिखाकर दो युवकों ने बंधक बना लिया। बाद में उसको गाड़ी में ही लेकर आरोपी पानीपत की ओर ले गए। आरोपियों ने युवक से मारपीट की और उसको एक गांव में उतारकर उसकी गाड़ी, लेपटॉप, सोने की अंगूठी, कड़ा और कैश लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घरौंडा पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जितेंद्र वासी कैमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 दिसंबर रात लगभग 12 बजे वह अपनी वर्ना गाड़ी में सवार होकर अपने गांव कैमला जा रहा था। जब वह बसताड़ा टोल टैक्स से कुछ आगे रुककर वह पेशाब करने लगा। इसी दौरान एक गाड़ी आकर उसके पास रुकी और उसमें से दो अज्ञात युवक उतरे और गाड़ी तेज रफ्तार से चली गई। दोनों युवकों ने पिस्टल के बल पर उसे बंधक बना लिया व उसकी गाड़ी की चाबी ले ली। उसके बाद आरोपियों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी को पानीपत की ओर ले गए। दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में गांव चंदौली के पास उसको गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि आरोपी उसकी वर्ना कार, लेपटॉप, चैक बुक, रसीदे, सोने की अंगूठी और कड़ा और कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed