{"_id":"5c08218bbdec2241822eebb9","slug":"71544036747-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार भाइयों को कार ने मारी टक्कर, छोटे भाई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार भाइयों को कार ने मारी टक्कर, छोटे भाई की मौत
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। निसिंग में सीतामाई ड्रेन पुल के सामीप सुबह करीब पांच बजे बाइक सवार दो बाइयों को एक कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में जब कार सवार उन्हें अस्पताल ले जाने लगा तो वहां अन्य व्यक्ति एकत्रित हो गए तो कार सवार घायलों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन घायलों को अस्पताल में पहुंचाया तो वहां छोटे भाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में निसिंग के गांव मोहडी जागीर निवासी राजकुमार ने बताया कि सुबह के समय वह अपने छोटे भाई सुनील के साथ गांव धिकताना में जा रहा था। जब वह सीतामाई ड्रेन के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी और गंभीर चोट लगने से उसके छोटे भाई सुनील की मौत हो गई।