{"_id":"5bcf7104bdec22697d28aa1b","slug":"61540321540-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की हत्या के मामले में संधीर गांव के पूर्व सरंपच व उसके पिता पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की हत्या के मामले में संधीर गांव के पूर्व सरंपच व उसके पिता पर केस दर्ज
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी (करनाल)। भाजपा नेता और ज्वैलर्स तेजेंद्र बग्गा की हत्या के मामले में बुटाना थाना पुलिस ने गांव संधीर के पूर्व सरपंच राज सिंह व उसके पिता धर्मपाल के खिलाफ हत्या समेत षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर तलाश कर रही है।
हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर बाद बग्गा का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में विधायक भगवान दास कबीरपंथी सहित भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के शास्त्री मार्केट के दुकानदारों सहित स्वर्णकार संघ ने अपने दिवंगत प्रधान तजिन्द्र बग्गा के शोक में अपनी दुकानें बंद रखीं।
बता दें कि सोमवार देरशाम अज्ञात बाइक सवार युवकों ने स्कूटी पर जा रहे तजिंद्र बग्गा के सामने रोककर गोली मारकर फरार हो गए थे। घायलावस्था में बग्गा को करनाल ले जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक और एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया था। बताया जाता है कि वारदात के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। सरेराह हुई इस वारदात के 24 घंटे बाद भी शहरवासी इस दहशत से उबर नहीं पाए हैं। बुटाना थाना में मृतक की पत्नी अनुराधा की शिकायत पर संधीर के पूर्व सरपंच राज सिंह और उसके पिता धर्मपाल के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस बारे में एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है, अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही इस केस को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
पूरी तैयारी के साथ आए थे बदमाश, अंधेरे स्थल दिया वारदात को अंजाम
वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व नियोजित तरीके से तजिंद्र बग्गा की हत्या की गई है, क्योंकि जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया है, वह क्षेत्र काफी सुनसान रहता है। शहर का सर्वाधिक भीड़ वाली गोल मार्केट में वारदात को आसानी से अंजाम नहीं दिया जा सकता था। लोगों को मानना है कि आरोपियों ने संभवत: गोल मार्केट से सटे विश्राम गृह के सामने अंधेरे वाली सड़क को ही चुना, ताकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए घटनास्थल से फरार हो सकें।
नपा की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
लोगों ने नगरपालिका पर भी आरोप लगाए हैं कि विकास के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा करने वाले नपाधिकारी शहर की कई सड़कों पर रात के समय पसरने वाले अंधेरे को लेकर अपनी आंखें मूंदे हुए हैं। लोगों का आरोप है कि रात के समय अंधेरे में सिमटने वाली शहर की कई सड़कें शहर का हिस्सा ही नहीं नजर आती हैं। वारदात से सहमें लोगों ने मांग की हैं कि शहर की स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त बनाया जाए, ताकि रात के समय असामाजिक तत्वों व गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। इस बारे में नगरपालिका प्रधान सनमीत कौर ने बताया कि जल्दी ही शहर के सभी वार्डों सहित पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के लिए टेंडर लगाया जाएगा।