{"_id":"5c06c6c4bdec22417f79fad4","slug":"21543947972-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को बेचकर वेश्यावृति कराने वाले आरोपियों को वेस्ट बंगाल की पुलिस ने किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को बेचकर वेश्यावृति कराने वाले आरोपियों को वेस्ट बंगाल की पुलिस ने किया काबू
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कोलकाता के हल्दिया की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बेचने के आरोप में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने करनाल में रहने वाले एक दंपति समेत तीन लोगों को काबू कर लिया है। सीआईडी वेस्ट बंगाल की टीम के इंचार्ज गौतम शाह ने बताया कि उन्होंने एक महिला सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी दिल्ली से भागे हुए थे, जो पिछले 8 महीने से करनाल के ब्रह्म नगर में रह रहे थे। ये दोनों दंपति हैं।
जब आरोपियों ने देखा कि दिल्ली में टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है तो आरोपी दिल्ली से भागकर करनाल के बसंत विहार में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर आ गए। नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि इन लोगों द्वारा 3 लाख में उसे आगरा बेचा गया था और उससे वेश्यावृत्ति भी करवाई गई। नाबालिग के अनुसार उसे उत्तरप्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में भी ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक यह गैंग बहुत बड़ा है जो हरियाणा, पंजाब उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि पोक्सो एक्ट की धाराओं में यह मामला पिछले एक साल से दर्ज है। इसमें करीब आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दिल्ली के रहने वाले दो आरोपी अभी भी फरार है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।