{"_id":"5af5f21c4f1c1bdc408b48ed","slug":"181526067740-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने थाने व चौकी में की तोड़फोड़, फायरिंग कर पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने थाने व चौकी में की तोड़फोड़, फायरिंग कर पुलिस ने बचाई जान
Updated Sat, 12 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने थाने और चौकी में की तोड़फोड़, फायरिंग कर पुलिस ने बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नशा बेचने के आरोप में सिटी थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से हिरासत में लिये गए 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह 7 बजे जैसे ही परिजनों को मौत की सूचना मिली तो परिजन व अन्य लोग पहले ट्रैफिक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की। इसके बाद सिटी थाने में जमकर उत्पात मचाया। करीब 50 से 60 की संख्या में लाठी-डंडों से लैस लोगों ने थाने के अंदर घुसकर थाना प्रभारी के कमरे समेत गाड़ी और वहां पर खड़ी मोटरसाइकिल को तोड़ डाली। स्थिति भयानक होते देख सिटी थाना पुलिस की ओर से आठ-दस हवाई फायर किए गए। इसके बाद परिजनों ने थाना खाली किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस से मृतक की डेड बॉडी बाहर निकाल ली। डेड बॉडी को वापस लेने के दौरान बवाल करने पर पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों पर लाठीचार्ज भी किया। करीब पांच घंटे तक हंगामा करने पर दोपहर बाद इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया था।
रात को घर से उठाया, छोड़ने के मांगे थे 50 हजार रुपये रुपए
शहर की मंगल कॉलोनी डेहा बस्ती निवासी नरेश ने बताया कि उसके पिता जेबा सिंह (54) को गुरुवार रात साढ़े नौ बजे सिटी थाना पुलिस एचसी प्रदीप, गुरुबक्श, बलवंत व एक अन्य पुलिस कर्मचारी उठाकर ले गए थे। उसके पिता पर आरोप लगाया कि वह नशा बेचता है। जब वह सिटी थाने में अपने पिता को लेने गया तो पुलिस कर्मचारियों ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके बाद वह प्रधान अमित के साथ थाने में पहुंचा ही था कि एक कर्मचारी ने मुंशी को बताया कि उस व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई है। जब वह उसके पिता को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेश ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारियों ने ही उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या की है। हालांकि, पुलिस ने जेबा सिंह के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया था।
पोस्टमार्टम हाउस से डेड बॉडी चुराने की कोशिश
जेबा सिंह की मौत के बाद रात को ही पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में लाया था। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने पर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था। सुबह थाने में तोड़फोड़ के बाद सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए डेहा बस्ती के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस से जबरदस्ती डेड बॉडी निकाल ली। उसे बाहर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पहुंच कर डेड बॉडी को वापस लिया। इस दौरान, डीएसपी राजीव, डीएसपी वीरेंद्र घरौंडा समेत छह थाना प्रभारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम नरेंद्र मलिक से बातचीत के बाद ही परिजनों ने वापस डेड बॉडी दी और पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। थाना कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद ही परिजन माने और शव को लेकर गए।
विज्ञापन
सिटी थाना के तीन कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तोड़फोड़ के मामले को लेकर वीडियो फुटेज आदि की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
-रमेश चंद, डीएसपी