फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   घरौंडा नपा के उपप्रधान पर धमकी देने का केस दर्ज

घरौंडा नपा के उपप्रधान पर धमकी देने का केस दर्ज

Tue, 19 Feb 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा नपा के उपप्रधान पर धमकी देने का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। नगरपालिका उपप्रधान द्वारा नगरपालिका सचिव को फोन पर धमकी देने व शहर के विकास कार्य रोकने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नपा उपप्रधान कंवलजीत प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बीती 15 फरवरी को नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने नगरपालिका उपप्रधान कंवलजीत प्रिंस के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी।
शिकायत के मुताबिक, 11 फरवरी को लगभग साढ़े नौ बजे नगरपालिका उपप्रधान कंवलजीत सिंह का फोन आया कि सचिव शहर में होने वाले सभी विकास कार्यों को रोक दिया जाए। रिकॉर्डिंग में नपा उपप्रधान कंवलजीत ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की जांच करवाने व नपा कर्मचारियों व अधिकारियों को नौकरी तक से हाथ धोने की धमकी दी थी। रिकॉर्डिंग में स्थानीय विधायक हरविंद्र कल्याण के बारे में भी टिप्पणी की गई थी। नपा उपप्रधान की ऑडियो वायरल होने शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल पड़ी है। वहीं नपा उपाध्यक्ष द्वारा सचिव को फोन पर दी गई धमकी से नगरपालिका में हड़कंप मच गया था। नगरपालिका सचिव की शिकायत के बाद घरौंडा पुलिस ने नगरपालिका उपप्रधान कंवलजीत प्रिंस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कार्यों को लेकर पहले भी सचिव से फोन पर बात होती रही है। मैंने कोई धमकी सचिव को नहीं दी। आप कॉल रिकार्डिंग सुन सकते हैं, उसमें ऐसी कोई भी बात नहीं है। -कंवलजीत प्रिंस, नपा उपप्रधान, घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका सचिव रविप्रकाश की शिकायत पर कंवलजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।-दीपक कुमार, एसएचओ घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed