फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्टेट हाइवे पर सरेआम बाइक सवारों पर फायरिंग, एक युवक का अपहरण

स्टेट हाइवे पर सरेआम बाइक सवारों पर फायरिंग, एक युवक का अपहरण

Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
स्टेट हाइवे पर सरेआम बाइक सवारों पर फायरिंग, एक युवक का अपहरण
स्टेट हाईवे पर बाइक सवारों पर फायरिंग, एक युवक का अपहरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री (करनाल)। करनाल-यमुनानगर स्टेट हाइवे पर रविवार देर शाम गांव समौरा पर मोटरसाइकिल पर सवार युवकों पर कार सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि, उस समय किसी को गोली नहीं लगी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर बाइक सवार भागने लगे। दो युवक बाइक को छोड़कर गांव में घुस गए, जबकि कार सवार बदमाश एक युवक का अपहरण करके फरार हो गए। सरेआम हुई वारदात की ग्रामीणों ने पुलिस को दी। डीएसपी कुशलपाल राणा, एसएचओ राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक जिस युवक का अपहरण हुआ था, उसके बारे में कोई जानकारी लगी थी।
तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर करनाल की तरफ जा रहे थे, जब वे गांव समौरा के पास पहुंचे तो अचानक एक कार आई और कार में सवार युवकों में फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार युवकों ने करीब चार फायर किये। इसके बाद उन्होंने बाइक सवार युवकों के साथ हाथापाई की और मारपीट शुरू कर दी। इस पूरे घटनाक्रम से घबराये युवक बाइक को छोड़कर भागने लगे, इस दौरान दो युवक मौके से भाग गए और गांव समौरा के अंदर घुस गए, जबकि एक युवक का अपहरण कार में डाल कर फरार हो गए। चंद मिनटों में हुई इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंची बदमाश करनाल की तरफ फरार हो चुके थे, वारदात के बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कराई। डीएसपी कुशलपाल राणा व थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वारदात के बारे में जानकारी हासिल की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गांव में घुसे दो युवकों की तलाश में जुटी थी। अभी तक बदमाशों व अपहृत किये गए युवक की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किया पीछा, नहीं आये हाथ
जैसे ही गोलियां चली तो एकदम से ग्रामीण एकजुट हो गए। हालांकि, बदमाश पलभर में ही वारदात को अंजाम देकर कार से फरार हो गए। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ग्रामीणों ने कार सवार युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आये। इसके अलावा, हाथों में हथियार होने के कारण कोई भी ग्रामीण उनके पास नहीं पहुंच सका। मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। थाना प्रभारी राजीव का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले में खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द सुलाएंगे मामला : डीएसपी
डीएसपी इंद्री कुशलपाल राणा ने बताया कि पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। पुलिस ने नाकेबंदी करा रखी है। प्राथमिक जांच में यह लगता है कि मामला आपसी रंजिश का है। फिलहाल बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं युवक के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है, जो बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed