फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गांव सग्गा के मंदिर सेवक को बंधक बनाकर लूटे चार लाख

गांव सग्गा के मंदिर सेवक को बंधक बनाकर लूटे चार लाख

Sat, 12 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
गांव सग्गा के मंदिर सेवक को बंधक बनाकर लूटे चार लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव सग्गा में एक मंदिर से चार नकाबपोश बदमाशों ने सेवक व उसकी पत्नी को को बंधक बनाकर करीब चार लाख रुपये लूट लिए। साथ ही मंदिर के संचालक की बैंक कापी समेत मोबाइल व अन्य सामान भी ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि गांव सग्गा में रत्नगिरी बाबा का मंदिर है। इसमें महंत आंचल गिरी पुजारी है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। मंदिर की रखवाली किरणपाल व उसकी पत्नी कर रहे हैं। किरणपाल ने बताया कि 9 जनवरी की रात करीब 12 बजे वह मंदिर में ही सो रहा था। इस दौरान किसी ने मंदिर के दरवाजे के खुलने की आवाज सुनाई दी। जब उसने उठकर देखा, तो चार व्यक्ति मंदिर में घुस आए हैं। इनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। किरणपाल ने जब उन लोगों का विरोध किया, तो उन लोगों में से एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और बंधक बना लिया। तीन व्यक्तियों ने मंदिर के अंदर रखे दो संदूक खोलकर सारा सामान बिखेर दिया वा एक संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे 4 लाख रुपये, बैंक की कापी व मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खेतों से स्टार्टर व तार चोरी
करनाल। गांव बुटानखेड़ा के खेतों से चोर ट्यूबवेल से स्टार्टर, ग्रीफ व बिजली की तारें चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी। बुटानखेड़ी निवासी सूरजभान ने पुलिस को शिकायत दी है कि चोरों ने उसके खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठड़ी का ताला तोड़कर स्टार्टर व तारे चोरी कर ली है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed