फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 24 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव बयाना में एक विवाहिता द्वारा जहर निगलने से हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसको दहेज को लेकर परेशान करते थे। इतना ही नहीं उससे स्कॉरपियो गाड़ी की मांग की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में पति मुनीष, सास नीलम और ससुर वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला इंद्री ब्लॉक के गांव बयाना का है। जहां देर रात जहर खाई महिला को संदिग्ध हालात में करनाल जिले के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:15 पर उनकी महिला से ठीकठाक बात हुई। थोड़े समय बाद ससुराल वालों ने किसी अन्य नंबर से फोन कर कहा कि चरणजीत ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई मनप्रीत ने बताया कि मुनीष और चरणजीत की शादी 5 फरवरी 2018 को हुई थी। इसमें मुनीष को बाइक दी गई थी। शादी के दो महीने बाद ही ससुराल वालों ने बहन चरणजीत पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। साथ ही स्कॉर्पियो कार की मांग भी की। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed