{"_id":"5a96f6374f1c1b8e328b4af7","slug":"111519842871-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी पर लाठी डंडों से पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी पर लाठी डंडों से पीटकर मार डाला
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी पर लाठी डंडों से पीटकर मार डाला
करनाल (तरावड़ी)।
तरावड़ी कस्बे के वार्ड नंबर-13 स्थित ईदगाह बस्ती में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति को लाठी और डंडों से पीटकर मार दिया गया। तरावड़ी थाना प्रभारी जनकराज व डीएसपी कुशलपाल राणा समेत पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के साथ-साथ परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। वहीं, एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि ईदगाह बस्ती का रहने वाला प्रेम मंगलवार की शाम करीब 5 बजे घर पर था तो कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा खत्म करवा दिया, लेकिन इसके बाद वही युवक रात करीब 2 बजे उसके घर की कुंडी तोड़कर उसके घर में दाखिल हुए और उसे घर से बाहर निकालकर प्रेम के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि प्रेम को घर से बाहर लाकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने प्रेम को अस्पताल पहुंचाया। उपचार देने के बाद उसने घर पर दम तोड़ दिया। व्यक्ति की हत्या के बाद कस्बे में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इधर परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर शव लेने से इंकार कर दिया था, लेकिन इस दौरान डीएसपी कुशलपाल राणा और थाना प्रभारी जनकराज ने परिजनों को समझा-बुझा कर मृतक प्रेम के पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी किया। इसके बाद मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाया गया।
हर पहलू पर चल रही जांच- थाना प्रभारी
इस बारे में जब तरावड़ी थाना प्रभारी जनकराज से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक प्रेम का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। इसके बाद परिजनों ने उसका संस्कार कर दिया। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही हैै। उन्होंने बताया कि पुलिस आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक प्रेम के हत्यारों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। असल में हत्या का कारण क्या है, इसको लेकर जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कारण स्पष्ट नहीं है कि विवाद क्यों हुआ?