फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cricketer Sumit Narwal becomes bowling coach

Karnal News: क्रिकेटर सुमित नरवाल बने गेंदबाजी कोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Sumit Narwal becomes bowling coach
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आईपीएल खिलाड़ी सुमित नरवाल को दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें वर्ष 2023-2024 के लिए ''हाई परफॉर्मेंस ग्रुप'' में गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, सुमित नरवाल की उपलब्धि को देखते हुए नरवाल अकादमी की लड़की सुमन संधू का चयन हरियाणा महिला अंडर 23 राज्य टीम कैंप में हुआ। इससे पहले अकादमी से दो और लड़कियां अंडर-19 और अंडर-15 राज्य शिविर में थी। इससे पूर्व उनकी ही अकादमी के तीन खिलाड़ी नवदीप सैनी, संजय पहल व लखविंद्र मैहला आईपीएल में राजस्थान रायल का हिस्सा बन चुने हैं।

जिले के चिड़ाव गांव निवासी आईपीएल खिलाड़ी सुमित नरवाल ने कहा कि भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है और खिलाड़ियों को भगवान माना जाता है। तेज गेंदबाजी की तकनीक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तेज और सीधी गेंदबाजी करने में मदद के लिए आपको आम तौर पर तेज रन अप की आवश्यकता होगी, जो आपके लक्ष्य की ओर निर्देशित हो और तेज रन अप गेंदबाजी गति से जुड़ा हुआ है, इसलिए तेजी से दौड़ने के लिए आवश्यक तकनीक और ताकत विकसित करना उचित है। इसके साथ-साथ रन अप आपको अपने तेज गेंदबाजी एक्शन से पहले गति और दिशा हासिल करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed