{"_id":"65e0f1762824505ce807cca7","slug":"cousin-riding-a-bike-fell-from-the-bridge-one-dead-karnal-news-c-18-knl1008-338285-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुल से गिरे बाइक सवार चचेरे भाई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुल से गिरे बाइक सवार चचेरे भाई, एक की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गांव सुभरी में आवर्धन नहर के निर्माणाधीन पुल से वीरवार की देर शाम बाइक सवार दो युवक 15 फुट गहराई में गिर गए। चचेरे भाइयों के गड्ढे में गिरने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं घायल को अस्पताल में दाखिल कराया।
गांव सुभरी के सरपंच रणजीत ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर गांव छपरा की तरफ आ रहे थे। अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और निर्माणाधीन पुल की मिट्टी से फिसलकर गड्ढे में गिर गए। जहां पुल की नींव का बनी हुई थी, इसके सरियो में उलझने से एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि दोनों चचेरे भाई हैं। धोलगढ़ गांव के रहने वाले मृतक युवक का नाम राहुल बताया जा रहा है, जबकि रोहताश को ज्यादा चोटे आई हैं, वह बेहोशी की हालत में है। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
लाइट न बैरिकेड, हो रहे हादसे
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में सिंचाई विभाग और ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है। करीब एक साल से निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में न यहां पर कोई संकेतक लगाया गया है और न ही लाइट है। ऐसे में रात के समय में हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, एक साल में कई वाहन चालक यहां असंतुलित होकर गिर चुके हैं। अब युवक की मौत हो गई है।