फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress took votes by telling lies, now people have come to ask for money: CM

कांग्रेस ने झूठ बोलकर वोट लिए, अब लोग पैसे मांगने पहुंचे : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Congress took votes by telling lies, now people have come to ask for money: CM
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों को बहकाकर और झूठ बोलकर वोट लिए हैं। 8500 रुपये देने की बात उन्होंने की थी, अब लोग उनके घर पर पैसे मांगने पहुंच रहे हैं तो वे जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने पानी के नाम पर दिल्ली सरकार पर भी घटिया राजनीति का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय हैप्पी कार्ड वितरण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस ने झूठ बोलेकर लोगों से वोट लिए हैं। विपक्ष के पास कोई विजन नहीं है। 10 साल के कार्यकाल में मोदी जी ने लोगों की चिंता दूर की है, विकास कार्य किए हैं, तभी तीसरी बार भी सरकार बन रही है। अब सरकार तीन करोड़ लोगों के मकान बनाकर भी देगी। लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि गठबंधन गरीब लोगों की भावना के साथ खेल रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली द्वारा पानी न देने के आरोप पर उन्होंने कहा कि जितना पानी कोर्ट ने तय किया है, उससे सवाया पानी हम दिल्ली को दे रहे हैं, किसी का पानी नहीं रोक रहे। ये घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं। अधिकारियों ने भी जब अपर यमुना लिंक की बैठक हुई तो दिल्ली के अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है कि हरियाणा पानी पूरा दे रहा है। हमारे पास भी पानी कम है, यदि हिमाचल पानी देता है तो अतिरिक्त पानी होने पर जरूर दिल्ली को देने का विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed