फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   college rankings released

राजकीय पीजी कॉलेज को पछाड़ महिला कॉलेज को जिले में पहला और प्रदेश में मिला 37वां स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
college rankings released
जिले के सबसे बड़े कॉलेज पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज को पछाड़ कर गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स जिले में नंबर-1 रैंक और प्रदेश में 37वें रैंक पर आया है। जबकि पीजी कॉलेज को जिले में दूसरा और प्रदेश में 40वां रैंक मिला है। रेटिंग बोर्ड ऑफ हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज ने कॉलेजों की यह रैंकिंग जारी की है। पिछले दिनों प्रयास कार्यक्रम के तहत उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों का सर्वेक्षण हुआ था, जिसमें रैंकिंग के लिए बोर्ड ने क्वालिटी एजुकेशन, प्लेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व कम्यूनिटी एंगेजमेंट को शामिल किया था। इसके आधर पर कॉलेजों को ओवरऑल रैंकिंग निर्धारित की गई है। इस सर्वेक्षण के दौरान कॉलेज की सुविधाएं आदि सभी जरूरी पहलुओं पर ध्यान दिया गया था। अलग-अलग बिंदुओं पर जारी परिणाम में पीजी कॉलेज क्वालिटी एजुकेशन में अब भी गर्ल्स कॉलेज से आगे है। इस बिंदु पर पीजी कॉलेज की रेटिंग 20.900 है, जबकि महिला कॉलेज की रेटिंग 16.000 है। इसी तरह प्लेटमेंट में राजकीय कॉलेज असंध ने जिले में बाजी मारी है।
विज्ञापन

नए गर्ल्स कॉलेजों में सिर्फ तरावड़ी की रेटिंग 100 से कम
जिले में पांच गर्ल्स कॉलेज नए खुले हैं। इनकों भी स्टेट रेटिंग में शामिल किया गया था। बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में केवल तरावड़ी के कॉलेज की स्टेट रेटिंग ही 90 आई है। जबकि अन्य सभी कॉलेजों की रेटिंग 100 से ज्यादा है। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स घरौंडा जिले में सबसे अंतिम और प्रदेश में 135वें पायदान पर है।
विज्ञापन

प्लेसमेंट के मामले में असंध नंबर-1, बस्तली जीरो
कॉलेजों की अलग-अलग बिंदुओं पर भी स्टार और रेटिंग दी गई है। प्लेसमेंट के मामले में राजकीय कॉलेज असंध 10.000 रैंकिंग के साथ नंबर-1 पर आया है। जबकि स्टेट रैंकिंग के हिसाब से कॉलेज जिले में तीसरे स्थान पर है। इसी तरह बस्तली कॉलेज प्लेसमेंट के मामले शून्य रेटिंग के साथ सबसे निचले पायदान पर है। इंफ्रा एंड कम्यूनिटी इंगेजमेंट में भी यह कॉलेज 10.220 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि पीजी कॉलेज इस मामले में राजकीय कॉलेज घरौंडा से भी पिछड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये.. किस कॉलेज को कितनी मिली रैंकिंग-
कॉलेज स्टेट रैंकिंग ओवरआल रेटिंग क्वालिटी एजुकेशन प्लेसमेंट इंफ्रा एंड कम्यूनिटी इंगेजमेंट
जीसीडब्ल्यू करनाल 37 34.540 16.000 6.600 11.940
जीसी करनाल (पीजी) 40 34.380 20.900 4.600 8.880
जीसी असंध 47 32.620 12.400 10.00 10.220
जीसी घरौंडा 66 25.790 12.800 4.000 8.990
जीसीजी तरावड़ी 90 20.400 8.100 4.000 8.300
जीसी मटक माजरी 99 23.000 13.500 3.800 5.700
जीसीजी जुंडला 106 16.300 9.000 2.000 5.300
जीसीजी पाढ़ा 118 17.910 9.000 2.000 6.910
जीसीजी बस्तली 134 9.780 8.400 0.000 1.380
जीसीडब्ल्यू घरौंडा 135 9.400 3.000 3.200 3.200
बॉक्स
इन 10 बिंदुओं पर इतने में से दिए गए कॉलेजों को अंक-
बिंदु अंक
एकेडमिक क्वालिटी 30
टीचिंग एंड लर्निंग क्वालिटी 95
रिसर्च क्वालिटी एंड इंपैक्ट 25
स्ट्रेटेजिक अलाइंस 10
एम्पलॉयबिलीटी 80
इंफ्रास्ट्रक्चर 135
इंक्लुसिविटी 135
सपोर्ट सर्विस 40
सोशल इंपेक्ट 30
गवर्नेंस और मैनेजमेंट 35
यह हम सभी के प्रयास से कॉलेज को यह उपलब्धि मिली है। कॉलेज प्रशासन का प्रयास रहता है कि बेहतर शिक्षा बच्चों को प्रदान की जाए। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाती। इसी का नतीजा है कि हम प्रदेश में 37वें और जिले पहले स्थान पर आए हैं। -डॉ. अनुराधा पुनिया, प्रिंसिपल, राजकीय कन्या महाविद्यालय करनाल।

पिछले दिनों प्रयास यानी डीएचई परफॉरमेंस रेटिंग यर्ड स्टिक फॉर एकेडमिक ऑडिट स्ट्रैंडर्स फ्रेमवर्क के तहत पैरामीटर में निर्धारित 10 बिंदुओं पर सर्वेक्षण हुआ था। यह रेटिंग उसी का परिणाम है। हमारे कॉलेज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिले में तीसरे और प्लेसमेंट के मामले में पहले स्थान पर हैं। -डॉ. रोहताश, प्रिंसिपल, राजकीय कॉलेज असंध।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed