फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Coca could get off after many attempts, the girl cried in pain

जब नाक का कोका निकालने के दौरान रो पड़ी अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Coca could get off after many attempts, the girl cried in pain
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित महिला सिपाही पद की परीक्षा के दौरान कई नियम अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का सबब बन गए। प्रेम नगर स्थित केंद्र नंबर 98 पर पानीपत से परीक्षा देने पहुंची युवती को परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए पहले तो दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर भटकना पड़ा फिर परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान जांच टीम ने युवती से नाक से कोका उतारने को कह दिया। युवती की लाख कोशिशों के बाद भी कोका नहीं उतरा। फिर पास में खड़ी महिला, फिर एक बुजुर्ग, अंत में एक सिपाही ने भी प्रयास किया तब जाकर कोका उतर सका। लेकिन इस मशक्कत के दौरान युवती को काफी दर्द हुआ तो वह रोने लगी। यह देखकर आसपास खडे़ लोग परीक्षा के लिए आयोग द्वारा बनाए गए नियमों पर सवाल उठाने लगे। उनका कहना था कि कुछ लोगों की गलती का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed