{"_id":"589f5d424f1c1b865237d26c","slug":"cm-visit-samagam-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़दी कलां समागम आज, सीएम करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़दी कलां समागम आज, सीएम करेंगे शिरकत
kanal
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में रविवार को गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले चढ़दी कलां समागम की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क और ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने नई अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने बताया कि समागम में करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सीपीएस विर्क ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्यस्तरीय चढ़दी कलां समागम पहली बार सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है। सीपीएस बख्शीश सिंह और ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम हम सबके लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। उन्होंने आगे कहा कि चढ़दी कलां समागम में हरियाणा के साथ-साथ अन्य पड़ोसी राज्यों से भी भारी संख्या में जत्थेदार व श्रद्धालु पहुंचेंगे। पंजाब से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष व अन्य धर्मों के धर्मगुरु भी इस समागम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर गुरु गोबिंद सिंह महाराज के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और लंगर की व्यवस्था की गई है। समागम स्थल पर जोड़ा घरों की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्यस्तरीय चढ़दी कलां समागम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्य समारोह स्थल को 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पंडाल के अंदर 6 बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है ताकि हर श्रद्धालु इस यादगार पल को देख सके। समागम में बाबा सुक्खा सिंह, बाबा जोगा सिंह, बाबा कश्मीरा सिंह, बाबा गुरविंद्र सिंह, बाबा मान सिंह, बाबा गुरमीत सिंह, बाबा देवेंद्र सिंह, बाबा राजेंद्र सिंह सहित कई संतों की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह नगर कीर्तन सुबह सात बजे डेरा कार सेवा कलंदरी गेट से पंज प्यारों की अगुवाई में चलेगा। नगर कीर्तन का महाराणा प्रताप चौक पर ईसाई धर्म के अनुयायी स्वागत करेंगे। इसके बाद मीरा घाटी के पास मुस्लिम धर्म के लोग और नमस्ते चौंक पर हिंदू धर्म के लोग स्वागत करके सामाजिक सौहार्द का संदेश देंगे। इसके बाद नगर कीर्तन मुख्य समारोह स्थल सुबह 9 बजे अनाज मंडी में पहुंचेगा।