फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   cm manohar lal will gift to karnal

सीएम आज करनाल को देंगे करोड़ों की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
cm manohar lal will gift to karnal
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को अपने विधान सभा क्षेत्र मुख्यालय करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के सेक्टर-6 के सामुदायिक केंद्र में करीब 15 लाख रुपये से तैयार लॉन टेनिस कोर्ट व बैडमिंटन हॉल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लॉन टेनिस में खड़े होकर स्मैश भी किया। पाथ-वे पर भी चहलकदमी कर इंडोर बैडमिंटन हॉल का विधिवत उद्घाटन किया। यहां भी उन्होंने हाथ में रैकेट पकड़ लिया शॉट लगाए। वहीं डे-केयर सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को हेलीकाप्टर से करनाल पहुंचे। नेवल हवाई पट्टी पर सांसद संजय भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेयर रेणू बाला गुप्ता, डीसी निशांत कुमार यादव, एसपी गंगाराम पूनिया आदि ने स्वागत किया। यहां से सीएम सेक्टर-6 में पहुंचे, जहां पार्षद मेघा भंडारी सहित कई लोगों ने फूल देकर स्वागत किया। यहां पार्क में फीता काटने के बाद टेनिस व बैडमिंटन खेलकर खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। आज की भागदौड़ की जिंदगी में खेलों के लिए समय निकालना ही चाहिए, इससे तनाव भी दूर होता है। करनाल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो भी जरूरत महसूस होगी, उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, महापौर रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, नीलोखेड़ी के पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, पार्षद मेघा भंडारी, शमशेर नैन, भाजपा नेता ईलम सिंह, संकल्प भंडारी, सुनील गुप्ता, अशोक भंडारी, व्यापारी नेता कृष्ण लाल तनेजा व दलपत कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सीएम देंगे करनाल जिले को 80.55 करोड़ की परियोजनाओं की सौगत
दो दिवसीय दौरे पर अपने विधान सभा क्षेत्र के दौरे पर आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को 80.55 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शुभारंभ व उद्घाटन करके जिले को बड़ी सौगातें देंगे। इसमें 18.08 करोड़ की लागत वाली पांच परियोजनाओं का उद्घाटन और शेष 62.47 करोड़ की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के शनिवार के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं। रविवार को भी मुख्यमंत्री द्वारा 80.55 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे, कुछ का शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-
-मुख्यमंत्री मनोहर लाल 7 फरवरी को पंचायत भवन करनाल में सुबह 18. करोड़ 7.82 लाख रुपये की लागत वाली 5 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
-घरौंडा कस्बे में नवनिर्मित 3 बेज का बस स्टैंड, लागत -2.16 करोड़
-घरौंडा में ही रेलवे रोड से अंडर ब्रिज, लिंक रोड का उदघाटन, लागत-11.33 करोड़
-गंदे नाले के साथ वाली सड़क, एलईडी लाईट, लोहे का जाल व कथूरिया होटल सर्विस रोड से रेलवे बाऊंड्री घरौंडा तक अष्टकोणीय पोल
लागत-1.74 करोड़ रुपये
-घरौंडा के वार्ड-03 की धर्मबीर कॉलोनी में विकसित किए गए पार्क, लागत 1.97 करोड़ रुपये।
-करनाल रेलवे रोड के निकट वार्ड-19 में पार्क का लोकार्पण, लागत- 88.64 लाख रुपये।
इन 17 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
-मिरगैन गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उसमें बने आवासों का शिलान्यास, लागत 3.88 करोड़ रुपये।
-नगर निगम क्षेत्र में सिरसी गांव में सामुदायिक केंद्र का निर्माण, लागत-62.24 लाख रुपये।
-करनाल-कैथल रोड पर गुरुनानक द्वार का शिलान्यास, लागत 47.16 लाख रुपये।
-करनाल-काछवा रोड पर स्वामी विवेकानंद द्वार, लागत-48.91 लाख रुपये।
-करनाल-कुंजपुरा रोड पर मां सरस्वती द्वार, लागत- 47.32 लाख रुपये।
-कर्ण स्टेडियम के निकट बाल भवन में डे-केयर सेंटर हॉल, लागत 80 लाख रुपये।
-करनाल-मुनक रोड पर लागत से कल्पना चावला आदि, लागत-49.31 लाख रुपये।
-निगम क्षेत्र में ही वार्ड 17 के शास्त्री नगर में इंटरलॉकिंग पेयर ब्लाक, लागत-82.92 लाख रुपये।
-वार्ड-19 वार्ड में भी इंटर लॉकिंग पेयर ब्लॉक लगाना, लागत-33.26 लाख रुपये।
-कंबोपुरा के पास अमरुत योजना से सीवरेज, इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन, 8 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान
स्मार्ट सिटी की भी शामिल हैं 7 परियोजनाएं
रविवार को ही स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 7 परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।
-6.03 करोड़ रुपये की लागत से ओपन एयर जिम, 2.50 करोड़ रुपये से कल्चरल कॉरिडोर, 5.70 करोड़ रुपये से टैक्टाइल फ्लोरिंग के साथ फुटपाथों का निर्माण, 3.95 करोड़ से सड़कों पर बिटुमिन, कंकरीट व इंटर लॉकिंग टाईलें लगाना। 3.03 करोड़ से एनएच पर स्थित फ्लाई ओवरों का सौंदर्यीकरण व प्लाजा, 6.30 करोड़ से पश्चिमी यमुना नहर पर कैनाल फ्रंट एंड डेवल्पमेंट। 94 लाख रुपये की लागत से शिवाजी कॉलोजी में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed