{"_id":"6532e3809d25a25a2b04f1eb","slug":"cm-honored-22-players-who-performed-well-for-the-country-in-the-asian-games-karnal-news-c-18-knl1008-246116-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एशियाई खेलों में देश का डंका बजाने वाले 22 खिलाड़ियों को सीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एशियाई खेलों में देश का डंका बजाने वाले 22 खिलाड़ियों को सीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतकर हरियाणा का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को सम्मानित किया। कर्ण स्टेडियम में हुए राज्य स्तरीय समारोह में कुल 22 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और नौकरी का ऑफर लेटर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर किसी कारण से आयोजन में नहीं पहुंच पाए। ऐसे में उन्होंने वीडियो के माध्यम से खिलाड़ियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये नगद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र और नौकरी का ऑफर लेटर प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की खान-पान संस्कृति के अनुरूप इन विजेता खिलाड़ियों को वीटा का एक-एक देसी घी का टीन भी दिया जाएगा। विदित हो कि एशियन गेम्स में इस बार देश ने 107 पदक जीते हैं। इनमें 33 पदक हरियाणा के 44 खिलाड़ी लेकर आए हैं। देश को कुल 41 फीसदी तक पदक दिलाने में हरियाणा का योगदान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो खिलाड़ी एशियन खेलकर आए हैं। वे आगे बढ़कर ओलंपिक के लिए तैयारी करते हुए जी जान लगा दें, ताकि उच्चतर तक हम आगे बढ़ें और दुनिया में भारत और हरियाणा को नई पहचान मिले। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश की तालिका में तो ऊपर आया है, लेकिन दुनिया के देशों की तालिका में अव्वल आने के लिए अभी भारत को और अधिक प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेलों में उपलब्धियां बेमिसाल हैं। पहले खेलो इंडिया में 128 में से 41 पदक हरियाणा ने जीते थे। उन्होंने बताया कि सभी 44 खिलाड़ियों के लिए कुल 81 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि सरकार की ओर से जारी की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा के योगदान से भारत दुनिया में चौथे पायदान पर : अनुराग ठाकुर
वीडियो संदेश में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हरियाणा खेल भूमि है और यहां के खिलाड़ियों ने बार-बार खेलों में देश का नाम ऊंचा किया है। एशियन गेम्स में आज तक के इतिहास में सबसे ज्यादा पदक भारत ने इस बार जीते हैं और चौथे स्थान पर रहा है। भारत की इस ऊंची छलांग में हरियाणा का बड़ा योगदान है। यह हरियाणा सरकार की खेल नीतियों का भी कमाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने खिलाड़ियों को सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राज्य सरकार ने भी खिलाड़ियों को अब तक 300 करोड़ रुपये से भी अधिक राशि पुरस्कार स्वरूप दी है। 225 खिलाड़ियों को नौकरियां भी प्रदान की हैं। यह दिखाता है हरियाणा ने बाकी राज्यों से बढ़कर काम किया है।
इन खिलाड़ियों को नौकरी के साथ मिली इतनी राशि
- स्वर्ण पदक विजेता, तीन करोड़ रुपये पुरस्कार : हॉकी खिलाड़ी संजय, अभिषेक, कबड्डी खिलाड़ी रितू नेगी, प्रिंयका, पूजा काजल, पूजा नरवाल, नवीन कुमार, सुरजीत।
- रजत पदक विजेता, 1.50 करोड़ रुपये पुरस्कार : पहलवान दीपक पूनिया।
- कांस्य पदक विजेता, 75 लाख रुपये पुरस्कार : रोइंग खिलाड़ी परमिंद्र सिंह , एथलेटिक्स की सीमा पूनिया, तीरंदाजी की भजन कौर (पुलिस में एसआई हैं), शूटिंग खिलाड़ी अनीश बनवाला, शूटिंग खिलाड़ी आदर्श, एथलेटिक्स प्रीति लांबा, बॉक्सिंग में नरेंद्र बेरवाल, बॉक्सर प्रवीण हुड्डा, बॉक्सर प्रीति पंवार, पहलवान किरण बिश्नोई, सोनम मलिक, अमन सहरावत, सुनील कुमार।
ये खिलाड़ी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे
स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक में नीरज चौपड़ा, शूटिंग पलक, कबड्डी में नितेश कुमार, प्रवेश, सुनील कुमार, नितिन रावल, शूटिंग में शिवा नरवाल, सर्बजीत सिंह, रीदम सांगवान, मनु भाकर, हॉकी में सुमित, क्रिकेटर सैफाली वर्मा। कुश्ती में रजत पदक विजेता रमीता। कांस्य पदक विजेता कुश्ती में अंतिम पंघाल, हॉकी में सविता, उदीता, निशा, मोनिका, नेहा, नवनीत कौर, दीपिका, सोनिका, रोलर में आर्यनपाल सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए।